आज का राशिफल। 06 अक्टूबर, 2022
मेष आज नए प्रोजेक्ट्स को लेकर उत्सुकता जागेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। परिस्थितियां पूरी तरह से आपके नियंत्रण में रहेंगी। आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहने वाली है। वृष आज जॉब कर रहे लोगों के ऊपर से काम का दबाव कम होगा। नया घर खरीदने या बनवाने का विचार …
मेष
आज नए प्रोजेक्ट्स को लेकर उत्सुकता जागेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। परिस्थितियां पूरी तरह से आपके नियंत्रण में रहेंगी। आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहने वाली है।
वृष
आज जॉब कर रहे लोगों के ऊपर से काम का दबाव कम होगा। नया घर खरीदने या बनवाने का विचार मन में जागृत होगा। कोई शुभ सूचना मिल सकती है। व्यापार में आपको धीरे-धीरे अच्छे परिणाम मिलने शुरू हो रहे हैं। विद्यार्थी पढ़ाई में एकाग्रचित्त रहेंगे।
मिथुन
आज माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। जॉब को लेकर उत्साहित रहेंगे। अपनी निजी बातों को सोच-समझकर ही लोगों से शेयर करें। गूढ़ ज्ञान अर्जित करने का प्रयास करेंगे। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर योजना बना सकते हैं।
कर्क
आज जीवनसाथी के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। खर्चों में बढ़ोत्तरी होने से मन असन्तुष्ट रहेगा। समय पूरी तरह से आपके पक्ष में हैं। आत्मसम्मान को लेकर चिन्ता रहेगी। यदि आपने किसी काम को लेकर संकल्प लिया है तो उसे अवश्य पूरा करेंगे।
सिंह
आज अपनी जॉब से काफी सन्तुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी आपका मनोबल बढ़ायेगा। जिसके कारण आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अटका हुआ धन वापस प्राप्त होगा। घर की जरूरतों का आप ध्यान रखेंगे। रिश्तों को लेकर थोड़े संवेदनशील रहेंगे।
कन्या
आज ऑफिस में राजनीति हो सकती है। घर में अचानक मेहमानों का आगमन हो सकता है। कड़वी बातों का प्रयोग न करें। खानपान में तामसिक आहार को शामिल न करें। आपको अपने काम पर बहुत ध्यान देना होगा। प्रेमी जन को कोई वादा करना उचित नहीं है।
तुला
आज प्रेम संबंधों के बीच शंका के बीज न पनपने दें। आपके सुझावों से लोगों को बहुत अच्छा लाभ होगा। घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर में कुछ आयोजन हो सकता है।
वृश्चिक
आज सुख-सुविधाओं का उपभोग करेंगे। ज़िम्मेदारी वाले कार्यों को पहली प्राथमिकता में रखते हुए पूरा कर लें। शाम के समय जीवनसाथी के साथ नोंक-झोंक हो सकती है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिलेगा।
धनु
आज दांपत्य संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अकड़पन वाले व्यवहार के कारण स्वजन आपसे नाराज हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके योगदान की प्रशंसा होगी। बॉस आपके कार्यों से काफी प्रसन्न रहेंगे। इन्टरनेट के माध्यम से शुभ सूचना मिल सकती है।
मकर
आज उच्च पद पर बैठे लोगों की उपेक्षा का सामना करना पड़ सकता है। आज आप सुबह से काफी प्रसन्न रहेंगे। वाद-विवाद से आपको बचना चाहिए। दोपहर के बाद आपकी व्यस्तता बढ़ने वाली है। आवश्यक कार्यों को सुबह ही कर लेना उचित होगा।
कुंभ
आज प्रियजनों के व्यवहार से मन खिन्न होगा। शाम के समय पूजा-पाठ आदि में काफी रुचि लेंगे। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। अपनी गलतियों को सुधारने का प्रयास करें। पुराने कर्जों को लौटाने का दबाव रहेगा।
मीन
आज अपनी परेशानियों को जीवनसाथी से शेयर करें। प्राकृतिक दृश्यों का आनन्द उठा सकते हैं। आज आपको काम के दौरान ज्यादातर शान्त रहना चाहिए। कार्यक्षेत्र में धन लाभ होगा। सहकर्मियों के व्यवहार को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं।
