बरेली: युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। एक युवक ने कमरा बंद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इसकी जानकारी जब परिवार के लोगों को हुई तो कमरे का दरवाजा तोड़ कर उसे बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये भी पढ़ें:-बरेली: धंतिया के ठगों ने कुरुक्षेत्र के व्यापारी को बनाया निशाना, पहली …

बरेली,अमृत विचार। एक युवक ने कमरा बंद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इसकी जानकारी जब परिवार के लोगों को हुई तो कमरे का दरवाजा तोड़ कर उसे बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें:-बरेली: धंतिया के ठगों ने कुरुक्षेत्र के व्यापारी को बनाया निशाना, पहली बार सीबीआई ने साइबर ठगों पर की कार्रवाई

पहले भी कर चुका है आत्महत्या का प्रयास
थाना बारादरी क्षेत्र के श्यामगंज का रहने वाला 28 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र नंदराम को बीती रात गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान उसकी बहन भावना ने बताया कि उसका भाई शराब पीने का आदि है। शराब पीने के बाद वह आत्महत्या का कई बार प्रयास कर चुका है।

 युवक की हालत गंभीर  
बुधवार की देर रात शराब के नशे में युवक ने कमरा बंद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। इसकी जानकारी जब मां विद्या देवी को हुई तो वह परिवार के लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें:-बरेली: सजा पटाखा बाजार, पिछले दशहरा की तुलना में आधा व्यापार

संबंधित समाचार