मैनपुरी: घर में घुसकर छात्रा के साथ दुष्कर्म, फिर हत्या कर शव फंदे से लटकाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मैनपुर। यूपी के मैनपुरी जिले से दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां बुधवार को छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई और शव फंदे से लटका दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के …

मैनपुर। यूपी के मैनपुरी जिले से दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां बुधवार को छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई और शव फंदे से लटका दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा।

फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपियों की तलाश में छानबीन शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गांव में भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी कमलेश दीक्षित भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि लड़की के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इसके अलावा परिजनों की तहरीर पर धारा 376 और 302 में मुकदमा दर्ज किया गया है। हर एंगल से जांच की जा रही है। आरोपी फरार है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

सात बहनों में पांच की हो गई है शादी
युवती अलीपुर खेड़ा के डिग्री कॉलेज में बीए में पढ़ती थी। युवती कुल सात बहनें हैं। जिसमें से पांच की शादी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें:-मैनपुरी: नहाते समय में तालाब में डूबने से तीन बच्चियों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार