बहराइच: सड़क पहुंचा मगरमच्छ तो सेल्फी लेने लगे ग्रमीण, सूचना के बाद भी नहीं पहुंचे वनकर्मी
बहराइच। जिले के एंचुआ गांव में देर रात को सड़क पर मगरमच्छ आ गया। इससे गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं कुछ लोग खतरे से खेलते हुए मगरमच्छ के साथ सेल्फी लेने लगे। जानकारी रेंज कार्यालय में दी गई। कोई वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। हालांकि कुछ देर बाद मगरमच्छ तालाब में …
बहराइच। जिले के एंचुआ गांव में देर रात को सड़क पर मगरमच्छ आ गया। इससे गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं कुछ लोग खतरे से खेलते हुए मगरमच्छ के साथ सेल्फी लेने लगे। जानकारी रेंज कार्यालय में दी गई। कोई वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। हालांकि कुछ देर बाद मगरमच्छ तालाब में चला गया।
मोतीपुर रेंज का ग्राम पंचायत एंचुआ जंगल से सटा हुआ है। साथ ही पास में तालाब भी स्थित है। ग्राम पंचायत मे बुधवार रात को बारिश के बीच एक मगरमच्छ आ गया। सड़क पर मगरमच्छ को देख लोग भागने लगे। मगरमच्छ निकलने की सूचना गांव के लोगों ने रेंज कार्यालय में दी।
लेकिन कोई भी वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। वहीं कुछ लोग मगरमच्छ के साथ सेल्फी लेने लगे। इससे खतरा भी हो सकता था। हालांकि कुछ देर बाद मगरमच्छ पास के तालाब में चला गया। तब लोगों ने राहत की सांस ली। इस मामले में वन क्षेत्राधिकारी महेन्द्र मौर्या को फोन लगाया गया तो उनका नंबर नाट रीचबल बताता रहा।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: स्कूल के सामने पहुंचा मगरमच्छ, मचा हड़कंप …वन कर्मियों ने पकड़ा
