गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया थाईलैंड, मास शूटिंग में 34 लोगों की मौत, हत्यारे ने खुद को भी मारी गोली
नई दिल्ली। थाईलैंड में एक ‘चाइल्ड केयर सेंटर’ में गुरुवार को हुई गोलीबारी में 24 बच्चे समेत 34 लोगों की मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया है कि ये गोलीबारी देश के पूर्वोत्तर प्रांत में हुई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि हमलवार हमला करने के बाद गोलीबारी करता …
नई दिल्ली। थाईलैंड में एक ‘चाइल्ड केयर सेंटर’ में गुरुवार को हुई गोलीबारी में 24 बच्चे समेत 34 लोगों की मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया है कि ये गोलीबारी देश के पूर्वोत्तर प्रांत में हुई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि हमलवार हमला करने के बाद गोलीबारी करता हुआ कार से अपने घर गया और पत्नी एवं बच्चे की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। इस घटना के जो वीडियो सामने आए हैं। उनमें साफ दिख रहा है कि लोग फायरिंग से बचते दिख रहे हैं। हमलावर थाईलैंड पुलिस का पूर्व ऑफिसर है।
#SHOTOUT @ #THAILAND
mass shooting at a child day care center has shot himself and his wife and child. He was a former police officer. Initial reports indicate 38 people killed#กราดยิงหนองบัวลำภู #Thailand #Thailand #กราดยิง #กราดยิงหนองบัวลำภู pic.twitter.com/KbGkV45JlZ— Harish Deshmukh (@DeshmukhHarish9) October 6, 2022
पुलिस के मुताबिक, 34 साल के पन्या कामराब ने इस घटना को अंजाम दिया है। आरोपी को ड्रग्स केस में शामिल होने के कारण पुलिस की नौकरी से निकाल दिया गया था।
पीएम ने जारी किया अलर्ट
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, जिसने इस क्रूर घटना को अंजाम दिया है वो एक पूर्व पुलिस अधिकारी है। इस घटना के बाद थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने सभी एजेंसियों को कार्रवाई करने और अपराधी को पकड़ने के लिए अलर्ट जारी कर दिया था। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, थाईलैंड में लाइसेंसधारी बंदूकों की संख्या अन्य देशों की तुलना में अधिक है, लेकिन आधिकारिक आंकड़ों में बड़ी संख्या में अवैध हथियार शामिल नहीं हैं।
साल 2020 में हुई थी मास शूटिंग
इससे पहले ऐसी ही सामूहिक गोलीबारी साल 2020 में हुई थी, जिसमें प्रॉपर्टी डीलिंग से नाराज एक सैनिक ने 29 लोगों को गोलियों की भूनकर हत्या कर दी थी। इसमें 57 लोग घायल हो गए थे, जो चार स्थानों पर फैले हुए थे।
ये भी पढ़ें : America: अमेरिका में भारतीय मूल के 20 वर्षीय छात्र की हॉस्टल में हत्या, कोरियाई रूममेट को हिरासत में
