यूनान में चट्टानों से टकराकर दो नौकाएं डूबीं, 15 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
एथेंस। यूनान में प्रवासियों को ले जा रही दो नौकाओं के बुधवार को डूबने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग लापता हैं। अधिकारियों ने गुरुवार तड़के यह जानकारी दी। तटरक्षक ने बताया कि करीब 40 लोगों को ले जा रही एक ‘डिंगी’ (छोटी नौका) के डूब जाने …
एथेंस। यूनान में प्रवासियों को ले जा रही दो नौकाओं के बुधवार को डूबने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग लापता हैं। अधिकारियों ने गुरुवार तड़के यह जानकारी दी।
तटरक्षक ने बताया कि करीब 40 लोगों को ले जा रही एक ‘डिंगी’ (छोटी नौका) के डूब जाने के बाद पूर्वी द्वीप लेस्बोस के पास से 15 शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पांच लोगों को बचाया गया है और तीन अन्य लोगों के पास ही एक चट्टान पर होने की सूचना मिली है।
वहीं पश्चिम में किथिरा द्वीप के पास 100 प्रवासियों को ले जा रही एक नौका बुधवार देर रात चट्टानों से टकराकर डूब गई। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक 30 लोगों को बचाया गया है और खोज एवं बचाव अभियान अब भी जारी है।
ये भी पढ़ें:- गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया थाईलैंड, मास शूटिंग में 32 लोगों की मौत, हत्यारे ने खुद को भी मारी गोली
