देर रात नेट पर बल्लेबाजी करती दिखीं जान्हवी कपूर, वायरल हो रहा Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुबंई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह नेट पर बैटिंग की प्रैक्टिस कर रही हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि देर रात तक जान्हवी नेट पर प्रैक्टिस कर रही हैं। दरअसल जान्हवी अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए पसीना बहा रही हैं। उनके साथ एक्टर …

मुबंई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह नेट पर बैटिंग की प्रैक्टिस कर रही हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि देर रात तक जान्हवी नेट पर प्रैक्टिस कर रही हैं। दरअसल जान्हवी अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए पसीना बहा रही हैं। उनके साथ एक्टर राजकुमार राव भी फिल्म में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें:-शो झलक दिखला जा 10 में पहुंचे Kili Paul, चने के खेत में… गाने पर माधुरी के साथ जमकर लगाए ठुमके

महिला बल्लेबाज का किरदार
जान्हवीं कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही के लिए पसीना बहा रही हैं। इस फिल्म में वह महिला क्रिकेटर की किरदार निभा रही हैं। वह फिल्म में सामान्य क्रिकेटर की तरह दिखे। ताकि उनके बैट से निकला हर एक शॉट्स एक बल्लेबाज की तरह लगे। इसके लिए वह देर रात तक मेहनत कर रही हैं। उसी का वीडियो वायरल हुआ है।

खुद शेयर किया वीडियो
वीडियो में जान्हवी व्हाइट और पिंक कलर की स्पोर्ट आउट फिट पहनी हुई दिख रही हैं। वह पैड्स, हेलमेट और ग्लव्स के साथ नेट्स पर बल्लेबाजी कर रही हैं। हालांकि यह वीडियो खुद उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

ये भी पढ़ें:-FIFA वर्ल्ड कप 2022 का डिजिटल प्रीमियर करेगा जियो सिनेमा, सभी मैच होंगे लाईव स्ट्रीम

 

संबंधित समाचार