काशी विद्वत परिषद के नए अध्यक्ष होंगे प्रो. वशिष्ठ त्रिपाठी
वाराणसी । प्रो. वशिष्ठ त्रिपाठी श्रीकाशी विद्वत परिषद के नए अध्यक्ष होंगे। वह पद्मश्री प्रो. रामयत्न शुक्ल का स्थान लेंगे। गत दिनों प्रो. शुक्ल के निधन के बाद यह पद रिक्त हुआ था। व्याकरण एवं न्याय शास्त्र के प्रकांड विद्वान रहे प्रो. शुक्ल के निधन के उपरांत कर्मकांड की पूर्णता के बाद नये अध्यक्ष के …
वाराणसी । प्रो. वशिष्ठ त्रिपाठी श्रीकाशी विद्वत परिषद के नए अध्यक्ष होंगे। वह पद्मश्री प्रो. रामयत्न शुक्ल का स्थान लेंगे। गत दिनों प्रो. शुक्ल के निधन के बाद यह पद रिक्त हुआ था। व्याकरण एवं न्याय शास्त्र के प्रकांड विद्वान रहे प्रो. शुक्ल के निधन के उपरांत कर्मकांड की पूर्णता के बाद नये अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए बैठक भी गुरुवार को आयोजित की गई। इस बैठक में सभी पदाधिकारी भी शामिल हो रहे हैं, बैठक देर शाम तक चलेगी।
