काशीपुर में शीघ्र बनेगा स्थायी हेलीपैड
काशीपुर, अमृत विचार। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने बताया कि चुनाव जीतने के बाद उनके द्वारा काशीपुर में स्थायी हेलीपैड बनाए जाने की मांग को सरकार के समक्ष समय समय पर उठाया गया था। जिसके परिणाम स्वरूप मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि काशीपुर वासियों के लिए यह बड़ी …
काशीपुर, अमृत विचार। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने बताया कि चुनाव जीतने के बाद उनके द्वारा काशीपुर में स्थायी हेलीपैड बनाए जाने की मांग को सरकार के समक्ष समय समय पर उठाया गया था। जिसके परिणाम स्वरूप मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि काशीपुर वासियों के लिए यह बड़ी खुशी की बात है।
काशीपुर में हेलीपैड की सुविधा होने पर इसके कई लाभ जनता को मिलेंगे। जब कोई आपदा जैसी स्थिति बनती है, या किसी भी व्यक्ति के गंभीर रूप से बीमार होने की दशा में आपातकालीन समय में दिल्ली या बड़े शहरों के अस्पतालों में उसे भर्ती कराने की आवश्यकता होती है तो ऐसे समय में हेली सेवा का लाभ बिना समय गवाएं लिया जा सकता है।
इसके अतिरिक्त हेली सेवा शुरू होने से क्षेत्रवासियों को चार धाम यात्रा करने का सुअवसर प्राप्त होगा सकेगा। इन सभी अवसरों के लिए अभी तक हेलीपैड के लैंडिंग स्थल का चयन करने में काफी समय लग जाता था, लेकिन अब स्थायी हेलीपैड बनने से इस सेवा का लाभ काशीपुर वासियों को तुरन्त मिल सकेगा। बताया कि हेलीपैड के निर्माण के लिए स्थल के चयन की शुरुआत गतिमान है। शीघ्र ही स्थल का चयन कर निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
