ITI में छात्रों को मिला प्रवेश का एक और मौका, अब इस तिथि तक करें आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी सहित प्रदेश भर के राजकीय व निजी औद्योगिक (आईटीआई) संस्थानों में प्रवेश के लिए छात्रों को एक और मौका दिया गया है। छात्र अब 14 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए निदेशक अभिषेक सिंह ने बताया कि खाली सीटों के चलते छात्रों को एक और प्रवेश का …

लखनऊ। राजधानी सहित प्रदेश भर के राजकीय व निजी औद्योगिक (आईटीआई) संस्थानों में प्रवेश के लिए छात्रों को एक और मौका दिया गया है। छात्र अब 14 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए निदेशक अभिषेक सिंह ने बताया कि खाली सीटों के चलते छात्रों को एक और प्रवेश का मौका दिया गया है।

उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यार्थियों का विवरण पोर्टल पर अपडेट किया जायेगा। उन्होने छात्रों को सलाह देते हुए कहा कि छात्र अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर लें तो ज्यादा बेहतर है। उन्होंने कहा कि आवेदन के दौरान त्रुटि न होने पाये इसका विशेष ध्यान देना होगा।

संबंधित समाचार