इटावा: 8 अक्टूबर को इटावा आएंगे डिप्टी सीएम केशव मौर्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा, अमृत विचार। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 8 अक्टूबर को इटावा आएंगे। वे समीक्षा बैठक करने के साथ ही ग्रामीण स्टेडियम का निरीक्षण करेंगे तथा भाजपा कार्यालय पर भी बैठक करेंगे। डिप्टी सीएम के निजी सचिव की ओर से जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार केशव मौर्य 8 सितंबर को दोपहर 1:15 …

इटावा, अमृत विचार। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 8 अक्टूबर को इटावा आएंगे। वे समीक्षा बैठक करने के साथ ही ग्रामीण स्टेडियम का निरीक्षण करेंगे तथा भाजपा कार्यालय पर भी बैठक करेंगे।

डिप्टी सीएम के निजी सचिव की ओर से जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार केशव मौर्य 8 सितंबर को दोपहर 1:15 बजे इटावा पहुंचेगे। 1. 25 पर भाजपा कार्यालय पहुंचकर जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। वे 2.15 बजे विकास भवन में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे तथा पत्रकारों से बातचीत भी करेंगे। दोपहर 3:25 बजे डिप्टी सीएम कामेत गांव में ग्रामीण स्टेडियम का निरीक्षण करेंगे तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ बातचीत करेंगे।

ये भी पढ़ें-बांदा: बड़े की पिटाई से घायल छोटे भाई ने दम तोड़ा

संबंधित समाचार