जावेद अख्तर ने जगदीप को बताया ग्रेट टैलेंट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर गीतकार-शायर जावेद अख्तर ने जगदीप के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुये उन्हें ग्रेट टैलेंट बताया है। बॉलीवुड के मशहूर हास्य अभिनेता जगदीप के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक के लहर की दौड़ गयी है और तमाम सेलेब्स जगदीप के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। जावेद अख्तर …

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर गीतकार-शायर जावेद अख्तर ने जगदीप के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुये उन्हें ग्रेट टैलेंट बताया है। बॉलीवुड के मशहूर हास्य अभिनेता जगदीप के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक के लहर की दौड़ गयी है और तमाम सेलेब्स जगदीप के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। जावेद अख्तर ने भी जगदीप को श्रद्धांजलि दी है।

ब्लॉकबास्टर फिल्म ‘शोले’ में जगदीप ने सूरमा भोपाली का किरदार निभाया था। उस फिल्म को (सलीम-जावेद की जोड़ी) ने लिखा था।

जावेद अख्तर ने ट्वीट किया, “जगदीप साहब दो बीघा जमीन में बाल कलाकार के रूप में नजर आए थे। एक यंगमैन के रूप में उन्होंने भाभी, पतंग जैसी फिल्मों में इमोशनल और ड्रैमेटिक रोल निभाया। कॉमेडी उनकी दूसरी सफल पारी थी। ग्रेट टैलंट। गुड बाय सर।”

संबंधित समाचार