आज का राशिफल। 07 अक्टूबर, 2022
मेष आज बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। उधार दिया हुआ धन आपको प्राप्त होगा। व्यापार में आपको बड़े अनुबंध मिलेंगे। घर में बच्चों की किलकारी गूंजेगी। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। सोशल मीडिया पर आप काफी सक्रिय रहेंगे। वृष आज करियर को लेकर एकाग्रचित्त रहेंगे। जॉब में अनुकूल स्थान-परिवर्तन हो सकता है। परोपकार के …
मेष
आज बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। उधार दिया हुआ धन आपको प्राप्त होगा। व्यापार में आपको बड़े अनुबंध मिलेंगे। घर में बच्चों की किलकारी गूंजेगी। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। सोशल मीडिया पर आप काफी सक्रिय रहेंगे।
वृष
आज करियर को लेकर एकाग्रचित्त रहेंगे। जॉब में अनुकूल स्थान-परिवर्तन हो सकता है। परोपकार के कार्यों में आप धन खर्च करेंगे। जॉब में आपके ऊपर लक्ष्यों को पूर्ण करने का दबाव रहेगा। सन्तान की शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी।
मिथुन
आज शुभ समाचार मिलने से मनोबल में वृद्धि होगी। अधिकारियों से वाद-विवाद में समय और सम्मान दोनों खराब हो सकता है। कुछ समय से चली आ रही परेशानियों का निवारण होगा। कोई गुमी या छिपी हुई वस्तु आपको आज मिल सकती है।
कर्क
आज पारिवारिक वातावरण थोड़ा उदासीन रहेगा। जॉब में आपका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहेगा। संकोच के कारण आप अपनी परेशानियों को भी शेयर नहीं कर पा रहे हैं। प्रेम संबंधों को लेकर ज्यादा गंभीर होना फिलहाल आपके लिए उपयुक्त नहीं है।
सिंह
आज विद्यार्थियों को परीक्षा परिणामों में उत्तम सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कब्ज और गैस की समस्या होने की संभावना है। आप अपनी विशेषताओं से लोगों को परिचित कराने में जुटे रहेंगे। कानूनी विवादों को तीव्र बुद्धि और सूझबूझ से आप सुलझा लेंगे।
कन्या
आज शारीरिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। विरोधी आपका अहित करने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी से अपने विचारों को साझा कर सकते हैं। वाणी में मधुरता की प्रशंसा होगी।
तुला
आज मधुमेह के रोगियों की परेशानी बढ़ सकती है। परिश्रम का आपको सार्थक परिणाम मिलेगा। दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये आप ख़रीदारी करने के लिए जा सकते हैं। आत्मविश्वास के साथ सभी कार्यों में आगे बढ़ेंगे।
वृश्चिक
आज व्यापार में आप नए प्रयोग कर सकते हैं। परिवार को लेकर परेशानियां दूर होंगी। जॉब में आपका प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहने वाला है। सन्तान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। किसी कारणवश आपकी बदनामी हो सकती है। इसीलिए ऐसी स्थितियों को लेकर सावधान रहें।
धनु
आज स्वादिष्ट व्यञ्जनों का आनन्द उठाएंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की सैलरी बढ़ सकती है। आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपका यश बढ़ेगा। किसी मित्र से अनबन आज दूर होगी। आपके सभी काम एक के बाद एक पूरे होते जाएंगे।
मकर
आज कार्यक्षेत्र में थोड़ी अस्थिरता हो सकती है। आपको किसी के साथ भी अभद्रता नहीं करनी चाहिए। अपने से बड़ों की बात न टालें। माता-पिता की सलाह से नया काम शुरू करना आपके लिए शुभ होगा। सर्दी और कफ बढ़ने की समस्या हो सकती है।
कुंभ
आज कोई रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है। घर का वातावरण बहुत ही अच्छा रहेगा। निर्माण संंबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। दांपत्य संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। गृहस्थ जीवन में शान्ति रहेगी। लोग आपके विचारों से काफी सहमत रहेंगे।
मीन
आज गुस्से पर नियंत्रण रखें। शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे। व्यवसाय में आपको कुछ भी प्रयोग करने से बचना चाहिए। भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस कर सकते हैं। पेट में वायु विकार हो सकते हैं।
