बरेली: घर में रखा तारपीन का तेल मासूम ने पिया, बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। घर में चल रही पुताई के दौरान एक साल के मासूम बच्चे ने खेलते समय तारपीन का तेल पी लिया। बच्चे के रोने पर जब उसकी मां ने देखा तो उसके होश उड़ गए हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर उसको प्राइवेट …

बरेली, अमृत विचार। घर में चल रही पुताई के दौरान एक साल के मासूम बच्चे ने खेलते समय तारपीन का तेल पी लिया। बच्चे के रोने पर जब उसकी मां ने देखा तो उसके होश उड़ गए हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर उसको प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें:-बरेली: कोको कोला कंपनी में आयकर विभाग की छापेमारी

थाना किला क्षेत्र कुंवरपुर के रहने वाले जीशान के घर पर पेंटिंग का काम चल रहा है। उसका एक साल का बेटा जैमूल घर मे खेल रहा था।इस बीच पेंट में इस्तेमाल होने वाले तारपीन के तेल की बोतल उसके हाथ लग गई। उसने उसे पी लिया। तेल पीते ही बच्चे ने रोना शुरू कर दिया। जब उसकी मां ने आकर देखा तो उसके होश उड़ गए। तुरंत ही उसने इसकी जनकरी जीशान को दी।आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत बिगड़ने पर उसको प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें:- बरेली: कर जमा न होने पर बटलर का ओक बैरल बार और चड्ढा होटल सील

संबंधित समाचार