‘शोगर्ल’ के साथ लेना चाहता था तस्वीर… इनकार करने पर चाकू से किया हमला, दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अमेरिका में लॉस वेगास स्ट्रिप के पास एक व्यक्ति ने चाकू से हमला करके दो लोगों की हत्या कर दी और छह अन्य लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। लॉस वेगास पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि तीन लोगों …

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अमेरिका में लॉस वेगास स्ट्रिप के पास एक व्यक्ति ने चाकू से हमला करके दो लोगों की हत्या कर दी और छह अन्य लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। लॉस वेगास पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि तीन लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है और तीन अन्य की हालत स्थिर है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को लॉस वेगास स्ट्रिप के उत्तरी छोर पर पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 40 मिनट पर चाकू से हमला किए जाने की सूचना मिली। पुलिस ने अभी संदिग्ध की पहचान और हमले के पीछे उसका मकसद क्या था इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने लॉस वेगास के टीवी चैनल को बताया कि पीड़ितों में अधिकतर ‘शोगर्ल’ (सड़क पर प्रस्तुति देने वाली युवतियां) हैं। एक महिला ने ‘केटीएनवी’ को बताया कि संदिग्ध ने एक महिला से कहा कि वह बावर्ची है और चाकू हाथ में लेकर कुछ ‘शोगर्ल’ के साथ तस्वीर लेना चाहता है, लेकिन जब युवतियों के समूह ने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो उसने उन पर चाकू से हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें:- Elon Musk Twitter Deal : अमेरिका कोर्ट में ट्विटर-मस्क विवाद पर रोक, डील के लिए दिया 28 अक्टूबर तक का समय

संबंधित समाचार