बहराइच: जरवल रोड स्थित बस स्टॉप के निकट पानी भरे गड्ढे में मिला अज्ञात युवक का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवलरोड, बहराइच। जरवल रोड बस स्टॉप के निकट शुक्रवार दोपहर में एक युवक का शव औधे मुंह पड़ा मिला। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। मृतक युवक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। जिले के जरवल रोड थाना क्षेत्र के बस स्टॉप के पास गड्ढा है। जिसमें पानी भरा हुआ है। गड्ढे में शुक्रवार …

जरवलरोड, बहराइच। जरवल रोड बस स्टॉप के निकट शुक्रवार दोपहर में एक युवक का शव औधे मुंह पड़ा मिला। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। मृतक युवक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। जिले के जरवल रोड थाना क्षेत्र के बस स्टॉप के पास गड्ढा है। जिसमें पानी भरा हुआ है। गड्ढे में शुक्रवार दोपहर में बारिश के बीच एक 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला।

आसपास के लोगों ने गड्ढे में शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ने शव को बाहर निकाला है। आसपास के लोगों से शव की पहचान पुलिस करा रही है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-कानपुर: गंगा में लापता चार किशोरियों और एक युवक का शव मिला

संबंधित समाचार