रामनगर: उपपा ने द्विवार्षिक महाधिवेशन में जगदीश को दी श्रदांजलि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी का छठा द्विवार्षिक महाधिवेशन में राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की गई। सरकार को कोसकर बड़े परिवर्तन लाने का संकल्प लिया गया। शुक्रवार को रामनगर के अग्रवाल सभा मे आयोजित अधिवेशन के पहले दिन सल्ट के युवक जगदीश को श्रदांजलि देकर की गई। इस दौरान उपपा के केंद्रीय …

रामनगर, अमृत विचार। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी का छठा द्विवार्षिक महाधिवेशन में राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की गई। सरकार को कोसकर बड़े परिवर्तन लाने का संकल्प लिया गया।

शुक्रवार को रामनगर के अग्रवाल सभा मे आयोजित अधिवेशन के पहले दिन सल्ट के युवक जगदीश को श्रदांजलि देकर की गई। इस दौरान उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि पार्टी हमेशा जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के साथ संघर्ष करती आई है। आज प्रदेश की स्थिति ठीक नहीं है। कहा कि महिला, बेटियों की सुरक्षा में भारी चूक सरकार कर रही है।

भ्रष्टाचारियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। कहा कि सल्ट में युवक की हत्या पर सरकार बोलने को तैयार ही नहीं है। पहाड़ की जमीनों को माफियाओं को दे दिया जा रहा है। प्रभात ध्यानी ने कहा कि उपपा जनता के साथ मिलकर काम करेगी। सरकार की गलत नीतियों का लगातार विरोध किया जाएगा।

संबंधित समाचार