AAP MLA भराज ने मनदीप सिंह संग रचाई शादी, शामिल हुईं CM मान की पत्नी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। पंजाब के संगरूर से आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक नरिंदर कौर भारज शुक्रवार को पटियाला में पार्टी के एक कार्यकर्ता मनदीप सिंह से विवाह के बंधन में बंध गईं। ये भी पढ़ें- बड़ा झटका: Ola, Uber और रैपिडो की ऑटो सेवाएं होंगी बंद! जानें पूरा मामला पार्टी के एक नेता ने बताया कि …

चंडीगढ़। पंजाब के संगरूर से आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक नरिंदर कौर भारज शुक्रवार को पटियाला में पार्टी के एक कार्यकर्ता मनदीप सिंह से विवाह के बंधन में बंध गईं।

ये भी पढ़ें- बड़ा झटका: Ola, Uber और रैपिडो की ऑटो सेवाएं होंगी बंद! जानें पूरा मामला

पार्टी के एक नेता ने बताया कि विवाह समारोह पटियाला के रोडेवाल गांव के एक गुरुद्वारे में संपन्न हुआ। प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर समोराह में शामिल हुईं। भवानीगढ़ क्षेत्र के गांव लक्खेवाल के रहने वाले मंदीप इससे पहले संगरूर जिले में पार्टी के मीडिया प्रभारी रह चुके हैं। कानून स्नातक भारज ने इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दिग्गज और पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला को 36,430 मतों से हराया था।

नरिंदर कौर भारज ने 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान पहली बार चुनाव लड़ा और पहली बार में ही राजनीति के पुराने खिलाड़ियों को धूल चटा दी। उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता विजय इंदर सिंगला, बीजेपी के अश्विनी शर्मा और अकाली दल के वीरनजीत गोल्डी को पछाड़कर विधानसभा क्षेत्र से भारी बढ़त के साथ चुनाव जीता।

ये भी पढ़ें- 9वीं पास चपरासी नहीं बन पाता, लालू के लाल बने डिप्टी सीएम- PK का तंज

संबंधित समाचार