हल्द्वानी: हर्जाना भरने पर ही शहर में गैस पाइपलाइन बिछाने की दी जाएगी अनुमति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम क्षेत्र में गैस पाइप लाइन बिछाने पर निगम ने रोक लगाई हुई है। इस मामले को लेकर संबंधित पेट्रोलियम कंपनी के अधिकारी नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय से मिले। उन्होंने काम शुरू करने की अनुमति देने की मांग की। लेकिन नगर आयुक्त ने शहर को अस्त-व्यस्त करने का हर्जाना चुकाने पर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम क्षेत्र में गैस पाइप लाइन बिछाने पर निगम ने रोक लगाई हुई है। इस मामले को लेकर संबंधित पेट्रोलियम कंपनी के अधिकारी नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय से मिले। उन्होंने काम शुरू करने की अनुमति देने की मांग की। लेकिन नगर आयुक्त ने शहर को अस्त-व्यस्त करने का हर्जाना चुकाने पर ही काम शुरू करने की इजाजत देने की बात कही है। ऐसे में संबंधित कंपनी के अधिकारियों को बैरंग लौटना पड़ा।

बता दें कि गैस पाइप लाइन बिछाने के काम के चलते हल्द्वानी में काफी अव्यवस्था रही है। काम में लापरवाही की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कुछ महीने पहले एक बच्चे की जान भी चले गई थी। इसके अलावा शहर में विभिन्न स्थानों पर खोदी गई सड़कों को ठीक न करने की शिकायतें बनी हुई थी। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि संबंधित कम्पनी को नोटिस दिए जाने के बाद भी कंपनी की ओर से संज्ञान नहीं लिया गया था।

ऐसे में सड़कों को ठीक कराने के लिए 17 करोड़ रुपये लागत आंकी गई थी। इस हर्जाने को भरने सें संबंधित नोटिस देते हुए काम रुकवाया गया था। कंपनी को शहर की अस्त-व्यस्त हुई सड़कों को ठीक करने का हर्जाना देने को कहा गया है।

संबंधित समाचार