काशीपुर: ईंट व्यापारी के खाते से उड़ाए साढ़े 19 हजार
काशीपुर, अमृत विचार। ईंट का अग्रिम भुगतान करने का झांसा देकर ठग ने एक व्यक्ति के खाते से साढ़े 19 हजार की रकम उड़ा ली। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को जानकारी देकर 1930 नंबर डायल कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। मोहल्ला विजय नगर नईबस्ती निवासी मोहम्मद आसिफ ने पुलिस को दी तहरीर में कहा …
काशीपुर, अमृत विचार। ईंट का अग्रिम भुगतान करने का झांसा देकर ठग ने एक व्यक्ति के खाते से साढ़े 19 हजार की रकम उड़ा ली। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को जानकारी देकर 1930 नंबर डायल कर अपनी शिकायत दर्ज कराई।
मोहल्ला विजय नगर नईबस्ती निवासी मोहम्मद आसिफ ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि स्टेडियम के पास उसका ईंट बेचने का फड़ है। बृहस्पतिवार को पौने 12 बजे उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति की कॉल आई।
उसने ईंट के रेट पूछकर करीब 50 हजार रुपये मूल्य की ईंट का सौदा मोबाइल पर ही कर लिया। कॉलर ने एडवांस पेमेंट भेजने का झांसा देते हुए कहा कि पेटीएम पर दो रुपये भेज रहा हूं। आसिफ ने बताया कि कॉलर की ओर से भेजे गए मैसेज को स्कैन करने पर उसके खाते से साढ़े 19 हजार रुपये उड़ा लिए। संबंधित बैंक शाखा के अधिकारियों को अवगत करा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
