गदरपुर: धान की खरीद न होने पर भाकियू ने जताई नाराजगी
गदरपुर, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन की बैठक जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह गौरैया अध्यक्षता में मंडी समिति सचिव कार्यालय में हुई। बैठक में किसानों ने धान की खरीद न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने मंडी समिति सचिव कैलाश शर्मा से वार्ता की। कहा कि वर्तमान में किसानों की धान की फसल खरीद कार्य बहुत कम होने …
गदरपुर, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन की बैठक जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह गौरैया अध्यक्षता में मंडी समिति सचिव कार्यालय में हुई। बैठक में किसानों ने धान की खरीद न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने मंडी समिति सचिव कैलाश शर्मा से वार्ता की। कहा कि वर्तमान में किसानों की धान की फसल खरीद कार्य बहुत कम होने से किसानों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि जिला प्रशासन मंडी के समस्त कच्चे आढ़तियों को शीघ्र फसल खरीद के लिए अनुमति दे, जिससे किसानों की फसल जिसमें नमी है वह भी खरीदी जा सके।
मंडी सचिव ने कहा कि कच्चे आढ़तियों को पोर्टल खुलने पर शीघ्र खरीदारी कराई जाएगी। वर्तमान में पोर्टल नहीं खुले हैं। भाकियू प्रदेश अध्यक्ष सलविंदर सिंह कलसी प्रदेश, पूर्व प्रधान स्वदेश कुमार डंग, सुरजीत डाबर, राईस मिलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल भुस्री, विनोद भुसरी धर्मचंद खेड़ा आदि उपस्थित थे।
उधर, तराई किसान संगठन की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष तजेन्द्र सिंह विर्क की अध्यक्षता में हुई। जिसमें अनाज मंडी गदरपुर सचिव से किसान हित के लिए कई मांगे की गई। जिसमें कच्चे आढ़तियों पर धान तुलाई हेतु मंडी की मशीन द्वारा नमी की जांच की जाए जो कि सभी किसानों को मान्य होगी तथा नमी की पर्ची बनायी जाए, कांटा दो जगह हो जिसमें मंडी के कांटे की माप मानी जाए। धान की ट्रॉली उतरने के बाद अगर राइस मिलर्स एतराज करता है तो राइस मिलर्स व किसानों द्वारा आपस में मिलकर भली-भांति चेक करा लिया जाए।
कच्चे आढ़तियों से प्रातः 9 बजे मिल पर किसानों की फसल खरीद के लिए बोली लगाई जाए। धान की जितनी भी ट्रॉली किसानों की मंडी में आती हैं वह सभी राइस मिलरों के पास जाये और मानक के अनुसार धान खरीद कार्य किया जाए। बैठक में मंडी समिति सचिव कैलाश शर्मा ने आश्वासन दिया। बैठक में प्रमुख रूप से राजेंद्र सिंह मक्कड़, ब्लॉक अध्यक्ष हरदीप विर्क, मनजीत सिंह बिट्टा, मनविंदर सिंह, गुरमेल सिंह, लाखन सिंह, राजेंद्र सिंह पाल उर्फ राजू, जगबीर सिंह, दिनेश बिष्ट सीनियर मार्केटिंग ऑफिसर आदि उपस्थित रहे।
