क्रिकेट जगत ने गावस्कर को उनके 71वें जन्मदिन पर दी बधाई
नई दिल्ली। क्रिकेट जगत ने ‘लिटल मास्टर’ सुनील गावस्कर को उनके 71वें जन्मदिन पर शुक्रवार को बधाई दी। कई शानदार रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले पूर्व भारतीय बल्लेबाज गावस्कर भारत की विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे। दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने गावस्कर को अपना आदर्श बताते हुए कहा, “मैं 19़87 में पहली बार मेरे …
नई दिल्ली। क्रिकेट जगत ने ‘लिटल मास्टर’ सुनील गावस्कर को उनके 71वें जन्मदिन पर शुक्रवार को बधाई दी। कई शानदार रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले पूर्व भारतीय बल्लेबाज गावस्कर भारत की विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे।
दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने गावस्कर को अपना आदर्श बताते हुए कहा, “मैं 19़87 में पहली बार मेरे आदर्श गावस्कर सर से मिला था। 13 साल की उम्र में मैं अपनी किस्मत पर विश्वास नहीं कर सकता था कि मैं उस व्यक्ति से मिल रहा हूं जिसे मैं देख रहा था और अनुकरण करना चाहता था। वह भी क्या दिन थे। आपको 71वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं सर। आप स्वस्थ और सुरक्षित रहें।”
I got to meet my idol Gavaskar Sir for the first time in 1987.
As a 13 year old, I couldn’t believe my luck that I was meeting the person I looked up to & wanted to emulate. What a day that was.?
Wishing you a very happy 71st birthday Sir. Have a healthy & safe year ahead. pic.twitter.com/u06c37ouDh
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) July 10, 2020
भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, “सुनील गावस्कर सर को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई। आप को ढेर सारी खुशियां मिलें।”
भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य मदन लाल ने कहा, “दुनिया के सबसे अच्छे सलामी बल्लेबाजों में से एक को जन्मदिन की शुभकामनाएं। सनी भाई आप स्वास्थ्य और खुश रहें। एक शानदार दिन।”
पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, “दिग्गज सुनील गावस्कर सर को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई। वर्षों से मुझे प्रेरित करने के लिए धन्यवाद और पिछले कुछ वर्षों में कमेंट्री बॉक्स में आपके साथ समय बिताने का एक सुखद अनुभव रहा है। आपका आने वाला वर्ष मंगलमय हो।”
पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने लिखा, “जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, सनी भाई। बिना हेलमेट के बल्लेबाजी करने के आपके किस्से सुनकर बड़ा हुआ हूं। अब उनको व्यक्तिगत रूप से जानना मेरे लिये सौभाग्य की बात है और वह कहानियां खुद उस इंसान से सुनने को मिल रही है। वेस्टइंडीज हमेशा से उनके घरेलू मैदान जैसा रहा।”
भारतीय टीम के ‘चाइनामैन गेंदबाज’ कुलदीप यादव ने लिखा, “दिग्गज सुनील गावस्कर सर को जन्मदिन की बधाई। आपने एक पीढ़ी को खेलों के लिए प्रेरित किया है। आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।”
गावस्कर टेस्ट में 10000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। वह एक टेस्ट की दोनों पारियों में तीसरी बार शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। 2005 तक उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड था। इसके अलावा वह टेस्ट मैच में 100 कैच लेने वाले पहले भारतीय फिल्डर हैं।
