मुरादाबाद: जंगल में फंदे से लटका मिला महिला शव, हत्या की आशंका
बिलारी (मुरादाबाद), अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव सैफपुर जगना में गन्ने के खेत में पेड़ के सहारे महिला का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। महिला के बेटे ने पड़ोसी किसान पर हत्या की आशंका जताते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सैफपुर जगना की घटना, पड़ोसी किसान के खिलाफ रिपोर्ट दो …
बिलारी (मुरादाबाद), अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव सैफपुर जगना में गन्ने के खेत में पेड़ के सहारे महिला का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। महिला के बेटे ने पड़ोसी किसान पर हत्या की आशंका जताते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
- सैफपुर जगना की घटना, पड़ोसी किसान के खिलाफ रिपोर्ट
- दो दिन पहले गन्ना तोड़ने को लेकर किसान से हुआ था विवाद
शुक्रवार को महिला के बेटे सुरजीत ने पुलिस को बताया कि उसकी मां गुरुवार देर शाम फसल देखने जंगल गई थी। लेकिन वह सुबह तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। शुक्रवार सुबह जंगल की ओर जा रहे लोगों ने पुलिस को गांव के भगत सिंह के गन्ने के खेत में महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा होने की सूचना दी। मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या करने की भी आशका जताई है।
पुलिस ने लोगों से पूछताछ की तो महिला की पहचान 60 वर्षीय भागवती पत्नी अतर सिंह के रूप में हुई। तभी मौके पर महिला के परिजन भी पहुंच गए। बेटे सुरजीत ने मां का शव देखकर गांव के ही मेघ सिंह पुत्र मटरु पर हत्या करने का आरोप लगाया। उसने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले गन्ना तोड़ने को लेकर मेघ सिंह से उनका विवाद हुआ था। इस रंजिश में ही मेघ सिंह ने महिला की हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने महिला के बेटे की तहरीर के आधार पर आरोपी मेघ सिंह के खिलाफ रिपोर्ट कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक महिला के बेटे सुरजीत ने शक के आधार पर गांव के ही मेघ सिंह के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। इस आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। – अमित कुमार, कोतवाली प्रभारी, बिलारी
छह भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल
बिलारी। मृतका के दो बेटे और चार बेटियां हैं। महिला के पति की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर है। महिला की मौत से सभी भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: पीएमएस स्कूल में हुआ कार्यशाला का आयोजन, छात्राओं को सिखाए सुरक्षा एवं स्वावलंबन के गुर
