हल्द्वानी: मुरादाबाद से काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के सुधार के लिए 2006.82 करोड़ स्वीकृत, पर्यटन और उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मुरादाबाद से काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में बाईपास सहित सेक्शन के सुधार और उन्नयन के लिए 2,006.82 करोड़ की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फैसले पर खुशी जताते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया …

हल्द्वानी, अमृत विचार। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मुरादाबाद से काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में बाईपास सहित सेक्शन के सुधार और उन्नयन के लिए 2,006.82 करोड़ की स्वीकृति दी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फैसले पर खुशी जताते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश में आधारभूत संरचनाओं को लेकर तेज गति से विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आदरणीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जी द्वारा मुरादाबाद से काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में बाईपास सहित सेक्शन के सुधार और उन्नयन हेतु ₹2,006.82 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। इस जनकल्याणकारी निर्णय हेतु समस्त देवभूमिवासियों की ओर से आपका सहृदय आभार।

वहीं केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्य में NH-734 खंड के मुरादाबाद – ठाकुरद्वारा – काशीपुर, मुरादाबाद और काशीपुर बाईपास सहित सेक्शन के सुधार और उन्नयन के कार्य को 2,006.82 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन विकास के हाईवे से निश्चित रूप से उत्तराखंड में पर्यटन और उद्योगों के विकास को बल मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले कुछ वर्षों में देश व राज्य में कनेक्टिविटी में अभूतपूर्व काम हुआ है। जिसका लाभ उत्तराखंड राज्य को भी हो रहा है। इस हाईवे के सुधार और निर्माण से भविष्य में पर्यटन को उद्योग क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा

संबंधित समाचार