सीआईएससीई 10वीं और 12 वीं का परिणाम जारी
लखनऊ,अमृत विचार। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन्स (सीआईएससीआई) ने आईसीएसई और आईएससी 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से जारी परिणाम के मुताबिक 10वीं में 99.33 प्रतिशत और 12 वीं में 96.84 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं। परिणाम ओवरआल अपडेट बोर्ड की वेबसाइट results.cisce.org पर भी …
लखनऊ,अमृत विचार। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन्स (सीआईएससीआई) ने आईसीएसई और आईएससी 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से जारी परिणाम के मुताबिक 10वीं में 99.33 प्रतिशत और 12 वीं में 96.84 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं।
परिणाम ओवरआल अपडेट बोर्ड की वेबसाइट results.cisce.org पर भी अपलोड की गयी है। इसके अतिरिक्त छात्र अपना सीआईएससीई आईसीएसई और आईएससी रिजल्ट 2020 एसएमएस से भी देख सकते हैं। SMS से देखने के लिए छात्रों को अपने क्लास और यूनीक आईडी को ISC 1234567 फार्मेट में टाइप करके 09248082833 पर एसएमएस करना होगा। इसके साथ ही, छात्र अपना रिजल्ट मोबाईल पर भी देख सकते हैं।
बता दें कि 10वीं की परीक्षा में कुल 207902 छात्र सम्मिलित हुए थे और 206525 सफल हुए हैं, जबकि 1377 असफल हुए हैं। इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में आईसीएसई के नतीजे ठीक आये है। दूसरी ओर आईएससी (12वीं) में इस वर्ष की परीक्षा में 88409 छात्र सम्मिलित हुए थे, जिनमें से 85611 छात्रों को सफल घोषित किया गया है। इस प्रकार 12वीं के रिजल्ट पिछले वर्ष के मुकाबले लगभग समान ही रहा।
पहली बार बोर्ड नहीं जारी करेगा टॉपर लिस्ट
इस वर्ष दोनो ही कक्षाओं के लिए टॉपर्स के नाम घोषित न करने का फैसला किया है। काउंसिल द्वारा यह निर्णय कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न हुई असामान्य स्थिति के चलते लिया गया है। बोर्ड ने परिणामों की घोषणा के साथ काउंसिल ने दोनो कक्षाओं में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या भी जारी की। हालांकि, काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेश की तरफ से प्राप्त से जानकारी के अनुसार इस वर्ष आईसीएसई (10वीं) टॉपर्स 2020 और आईसीएस (12वीं) टॉपर्स 2020 की लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। काउंसिल ने इस वर्ष दोनो ही कक्षाओं के लिए टॉपर्स की लिस्ट कोविड-19 महामारी के कारण बनी असामान्य स्थिति के चलते जारी नहीं की है।
कोरोना के चलते इन विषयों की नहीं हुई थी परीक्षा
कोविड-19 महामारी के कारण आईसीएसई और आईसीएस के कुछ पेपरों के लिए परीक्षाओं का आयोजन नहीं किया जा सका था। इनमें से 10वीं के ज्योग्राफी, आर्ट पेपर 4, ग्रुप 3 इलेक्टिव औऱ टेक्निकल ड्राईंग अप्लीकेशंस, हिन्दी, बॉयोलॉजी साइंस पेपर 3 और इकनॉमिक्स ग्रुप 3 इलेक्टिव शामिल हैं। वहीं, 12वीं के पेपरों में बॉयोलॉजी, बिजनेस स्टडीज, ज्योग्राफी, साइक्लॉजी, सोशियोलॉजी, होम साइंस पेपर 1 थ्योरी, इलेक्टिव इंग्लिश और आर्ट-5 क्राफ्ट शामिल हैं।
रिचेकिंग के लिए भी शुरू हुए आवेदन
काउंसिल द्वारा कॉपियों की फिर से चेकिंग कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो गये हैं। छात्र 16 जुलाई 2020 तक अप्लाई कर पाएंगे। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेश ने कॉपियों की फिर से जांच के लिए शुल्क निर्धारित किया है, जिसके अनुसार आईसीएसई (10वीं) के छात्रों को प्रति पेपर 1000 रुपये और आईसीएस (12वीं) के छात्रों को प्रति विषय 1000 रुपये भरने होंगे। पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन रिजल्ट जारी होने के दिन से लेकर 6 दिनों बाद तक ही किए जा सकते हैं।
