मंडलस्तरीय समीक्षा : बीमा योजना की असंतोषजनक प्रगति पर नाराज मत्स्य मंत्री
अमृत विचार, चित्रकूट। प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने शुक्रवार को मंडलस्तरीय समीक्षा की। उन्होंने मत्स्य विभाग की मछुआ समुदाय की बीमा योजना में असंतोषजनक प्रगति पाने पर नाराजगी जताई। शुक्रवार को राजापुर में की गई मंडलस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने …
अमृत विचार, चित्रकूट। प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने शुक्रवार को मंडलस्तरीय समीक्षा की। उन्होंने मत्स्य विभाग की मछुआ समुदाय की बीमा योजना में असंतोषजनक प्रगति पाने पर नाराजगी जताई। शुक्रवार को राजापुर में की गई मंडलस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के लिए एक माह का समय दिया। बताया कि मछुआ समुदाय की 17 जातियों के बच्चों के लिए प्रदेश के हर मंडल में मछुआ कल्याण कोष के अंतर्गत कोचिंग सेंटर खोले जाएंगे ।
कैबिनेट मंत्री ने भाजपा सरकारों द्वारा मछुआ समुदाय के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख किया। बताया कि 17 जातियों के लिए निःशुल्क बीमा योजना लागू की गई है। इसके तहत मृत्यु पर आश्रितों को पांच लाख रुपये व विकलांगता पर ढाई लाख रुपये की सहायता दी जाती है। योजना की समीक्षा में मत्स्य विभाग झांसी के उप निदेशक ज्ञानेंद्र सिंह व जिला मत्स्य अधिकारी किशन शर्मा के प्रगति को शून्य बताने पर नाराज मंत्री ने तिरहार क्षेत्र के गांवों में शिविर लगाकर एक माह के अंदर लक्ष्य शत प्रतिशत पूरा कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने पिछली सरकारों पर निषाद समुदाय को ठगने का आरोप लगाया। बताया कि केंद्र सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड की तर्ज पर मछुआ समुदाय को बिना किसी गारंटी के एक लाख 60 हजार रुपये का क्रेडिट कार्ड बनाने का आदेश निर्गत किया है, जिसका लाभ मछुआ समुदाय ले सकता है। समीक्षा बैठक में तहसीलदार संजय अग्रहरि, सीओ राजकमल, प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह, भाजपा नेता संजीव मिश्रा, कैलाश निषाद, शिवा निषाद, राजनारायण निषाद, राजकुमार निषाद, उग्रसेन पटेल, उर्मिला निषाद, रिंकू द्विवेदी, धर्मेंद्र गौतम, विमलेश निषाद आदि के अलावा मत्स्य विभाग के मंडल व जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
इसके पूर्व कैबिनेट मंत्री निर्धारित समय से लगभग तीन घंटे देरी से पहुंचे। मत्स्य विभाग के अधिकारियों व निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री को निषाद पार्टी के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा उर्फ पप्पू गौतम ने ज्ञापन दिया। इसमें फतेहपुर जनपद के धाने घाट को जोड़ते हुए चिल्लीमल पर पक्का पुल बनवाने व चिल्लीमल पंप कैनाल से भदेहदू बांगर तक पक्का काम, गुरगौला पुल से चांदी बांगर तक सीसी रोड तथा मोहनतारा तालाब से नैनी भैरम बाबा तक सीसी रोड बनाने, मुख्यालय के ट्रैफिक चौराहे तथा राजापुर के लूपलाइन चौराहे को महाकवि तुलसीदास के नाम पर नामकरण कराने की मांग की है।
मछलियों के बच्चे यमुना नदी में छोड़े
रीवर रैचिंग कार्यक्रम के तहत कैबिनेट मंत्री ने यमुना नदी में मछलियों के बच्चे भी छोड़े। उप निदेशक ने बताया कि लुप्त हो रही कचला रोहू को बढ़ाने के उद्देश्य से कैबिनेट मंत्री ने 20 हजार मछली बच्चे यमुना नदी के तुलसी घाट में छोड़े हैं।
यह भी पढ़ें:- आरक्षण पर संजय निषाद का बड़ा बयान, बोले-17 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने को लेकर भेजा जायेगा प्रस्ताव
