लखनऊ : पूजा पाठ के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने पूजा पाठ कराने के बहाने घर से रुपए और जेवर ले जाने वाले बहुरूपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी के पास से चार लाख रुपए बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर विस्तार अनिल कुमार सिंह के मुताबिक, मूलरूप से गोण्डा जनपद निवासी हरिकेश ने बीते 30 सितम्बर को …

अमृत विचार, लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने पूजा पाठ कराने के बहाने घर से रुपए और जेवर ले जाने वाले बहुरूपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी के पास से चार लाख रुपए बरामद हुआ।

प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर विस्तार अनिल कुमार सिंह के मुताबिक, मूलरूप से गोण्डा जनपद निवासी हरिकेश ने बीते 30 सितम्बर को कुछ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने बस्ती जनपद के पैकोनिया थानाक्षेत्र अन्तर्गत सुनसुनिया गांव निवासी शिवम त्रिपाठी उर्फ शिवम पंडित उर्फ मोनू को पकडऩे के लिए टीम गठित की गई थी।

शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर तंत्र की मदद से ठग को कमता बस स्टेशन से धर दबोचा। पुलिस ने आरोपित के पास से चार लाख की नकदी और दो सोने की चेन बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि 23/24 सितम्बर को उसने हरिकेश की बहन को डरा धमका कर नकदी और जेवरात लेकर चला गया था।

हालांकि पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए ठग को जेल भेज दिया है। उधर पीजीआई कोतवाली पुलिस ने काफी दिनों से फरार चल रहे वारंटी पुनीत मोदियानी निवासी आदर्शनगर आलमबाग को गिरफ्तार किया। पुनीत मोदियानी के खिलाफ बलवा मारपीट, धमकी के मामले में मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। वह काफी दिनों से कोर्ट में पेशी पर हाजिर नहीं हो रहा था। जिसके बाद कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी था।

यह भी पढ़ें:- डायरेक्शन पर एक्शन : बीमारी की मजबूरी बताकर बेचते थे लूटी हुई चेन

संबंधित समाचार