मुरादाबाद : बारिश से बिगड़ी शहर की सूरत, सड़कों पर कीचड़ और गंदगी जमा, निकलना हुआ दूभर
मुरादाबाद,अमृत विचार। मानसून सत्र के आखिरी दिनों में दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने शहर की सूरत बिगड़ी दी है। इससे शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है। सड़क पर कीचड़ और कूड़ा जहां-तहां पसरा है। लोगों का निकलना दूभर हो गया है। शुक्रवार की देर रात से लेकर शनिवार दोपहर तक …
मुरादाबाद,अमृत विचार। मानसून सत्र के आखिरी दिनों में दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने शहर की सूरत बिगड़ी दी है। इससे शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है। सड़क पर कीचड़ और कूड़ा जहां-तहां पसरा है। लोगों का निकलना दूभर हो गया है।
शुक्रवार की देर रात से लेकर शनिवार दोपहर तक बारिश का क्रम जारी है। हरथला, आशियाना, रामगंगा विहार, गंज बाजार, पीलीकोठी के पास सड़क पर गंदगी स्मार्ट सिटी को मुंह चिढ़ा रहे हैं। निगम की सफाई कर्मचारियों की फौज दिखावा साबित हो रही है। घरों से कूड़ा उठाने के लिए वाहन न पहुंचने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश का पानी सड़क के गड्ढों में भरने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं बारिश के चलते कई जगह पानी जमा होने से डेंगू, मलेरिया बुखार सहित अन्य संक्रामक बीमारियों की आशंका भी बढ़ गई है। बारिश से तापमान में कमी आने से ठंड का अहसास भी होने लगा है।
जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण के आपदा विशेषज्ञ पंकज मिश्र ने बताया कि अभी 12 अक्टूबर तक सामान्य और कहीं तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इसको देखते हुए जनहानि, पशु हानि और फसलों के नुकसान के आंकलन के लिए क्षेत्र के लेखपाल से संपर्क करें। तहसीलदार और उप जिलाधिकारियों को भी जिलाधिकारी ने अलर्ट कर एहतियात पर नजर रखने और उसके अनुरूप प्रबंध करने का निर्देश दिया है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : अरे! यहां सड़कों में गड्ढे या गड्ढों में सड़क
