लखनऊ: आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण करेंगे बृजलाल खाबरी, कार्यालय पर जुटे कार्यकर्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। कांग्रेस के नवनियुक्त यूपी अध्यक्ष बृजलाल खाबरी अब से कुछ ही देर में कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। आज वो अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पूरे प्रदेश से कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पहुँच गए हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के ऊपर हमारा भरोसा है। ऐसे …

लखनऊ, अमृत विचार। कांग्रेस के नवनियुक्त यूपी अध्यक्ष बृजलाल खाबरी अब से कुछ ही देर में कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। आज वो अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पूरे प्रदेश से कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पहुँच गए हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के ऊपर हमारा भरोसा है। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में संगठन और मजबूत होगा।

कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में सेवादल के कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष के लिए ज़िंदाबाद के नारे लगाए। पूरे कार्यालय परिसर को आज नवनियुक्त अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम के लिए विशेष तौर पर सजाया गया है। सूत्रों के अनुसार नए प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी आने वाले समय में संगठन में कुछ एहम बदलाव भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें-बहराइच: नबी के साथ समुदाय विशेष की महिलाओं पर युवक ने की अभद्र टिप्पणी, केस दर्ज

संबंधित समाचार