मुरादाबाद : किशोरी से छेड़छाड़, विरोध करने पर दबंगों ने पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में एक किशोरी से छेड़छाड़ व विरोध पर मारपीट और पथराव करने की एक सनसनीखेज घटना प्रकाश में आई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि स्थानीय पुलिस दबंगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बजाय घटना की लीपापोती करने में जुटी है। शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में एक किशोरी से छेड़छाड़ व विरोध पर मारपीट और पथराव करने की एक सनसनीखेज घटना प्रकाश में आई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि स्थानीय पुलिस दबंगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बजाय घटना की लीपापोती करने में जुटी है। शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित परिवार ने तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के मुड़िया मलूकपुर गांव के रहने वाले कमलेश के मुताबिक उनकी नाबालिग बेटी शुक्रवार सुबह घर के बाहर सफाई कर रही थी। तभी गांव के 4-5 युवक वहां पहुंच गए। उन्होंने किशोरी से छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस बीच बेटी की चीख पुकार सुनकर कमलेश घर के बाहर निकली। विरोध पर दबंगों ने मां बेटी से मारपीट शुरू कर दी। ग्रामीणों के एकत्र होने पर आरोपी भाग निकले।

पीड़ित परिवार घटना की शिकायत करने थाने पहुंचा। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने उनकी गुहार अनसुनी कर दी। पीड़ितों पर समझौता करने का दबाव बनाया जाने लगा। तब पीड़ित मां-बेटी ने एसएसपी कार्यालय का दरवाजा खटखटाया।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास, पति समेत तीन पर केस

संबंधित समाचार