अयोध्या में दिखी गंगा जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल, दो समुदायों ने मिलकर किया बेघर का अंतिम संस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोहावल, अयोध्या। जिले के सोहावल तहसील क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहजीब की जबरदस्त मिसाल देखने को मिली। यहां सीबार निवासी 60 वर्षीय हंस राज पुत्र बेकारू का 30 सितंबर को निधन होने के बाद शव गांव के स्कूल के मिला। घर से बेघर अधेड़ का शव मिलने के बाद उसके अंतिम संस्कार को कोई आगे नहीं …

सोहावल, अयोध्या। जिले के सोहावल तहसील क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहजीब की जबरदस्त मिसाल देखने को मिली। यहां सीबार निवासी 60 वर्षीय हंस राज पुत्र बेकारू का 30 सितंबर को निधन होने के बाद शव गांव के स्कूल के मिला। घर से बेघर अधेड़ का शव मिलने के बाद उसके अंतिम संस्कार को कोई आगे नहीं आया।

इसके बाद स्थानीय ग्रामीण तिलक राम कोरी, सतनाम, भोला मौर्य, वकार रजा, मो. इस्लाम, मो. शहीम, हनीफ मोहर्रम अली ने एकता और गंगा जमुनी तहजीब का परिचय देते हुए विधि विधान से कंधा लगाकर अंतिम संस्कार करवाने का फैसला किया।

तिलक राम कोरी ने बताया कि शरीक होने वालों मे महेश, बरसाती लोधी ,संतराम, चरन सिंह, नूर मोहम्मद कुरैशी, रघुराज लोधी, आदि ग्रामीणों के सहयोग से रविवार को पिंडदान के साथ तेहरवी संस्कार के रूप मे दोनों समुदायों के द्वारा सामूहिक विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया है।

यह भी पढ़ें:-उन्नाव में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, जगन्नाथ यात्रा का मुस्लिमों ने किया भव्य स्वागत

संबंधित समाचार