अयोध्या: पहले साथ पी शराब, फिर कहासुनी में साले ने बहनोई को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिल्कीपुर, अयोध्या। जिले के इनायत नगर थाना के चौकी हैरिंग्टनगंज क्षेत्र अंतर्गत साहिबाबाद ग्रंट में मध्य प्रदेश से मजदूरी करने आए जीजा और साले ने शराब पीकर आपस में जमकर मारपीट की। इस दौरान साले ने बहनोई को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इनायतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत साहिबाबाद ग्रंट स्थित मलेथू बुजुर्ग गांव निवासी …

मिल्कीपुर, अयोध्या। जिले के इनायत नगर थाना के चौकी हैरिंग्टनगंज क्षेत्र अंतर्गत साहिबाबाद ग्रंट में मध्य प्रदेश से मजदूरी करने आए जीजा और साले ने शराब पीकर आपस में जमकर मारपीट की। इस दौरान साले ने बहनोई को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इनायतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत साहिबाबाद ग्रंट स्थित मलेथू बुजुर्ग गांव निवासी देव बक्श सिंह का देव शिक्षण संस्थान (फामेर्सी) भवन का निर्माण चल रहा था।

मजदूरी करने आए महेबा अमानगंज जनपद पन्ना मध्य प्रदेश निवासी मोती लाल पुत्र हक्कू अपने साले राजेश को भी अपने साथ मजदूरी कराने के लिए लाया था। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की रात दोनों लोगों ने खूब जमकर शराब पी। इसके बाद किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान राजेश ने अपने 44 वर्षीय बहनोई मोती लाल को पीट-पीटकर मार डाला और मौके से फरार हो गया।

पुलिस चौकी प्रभारी हैरिंग्टनगंज रजनीश पाण्डेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। प्रभारी निरीक्षक इनायतनगर अमरजीत सिंह व क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर सत्येंद्र भूषण तिवारी मौके पर पहुंचे और देव फामेर्सी के मालिक देव बक्श सिंह से भी पूछताछ की।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चौकी प्रभारी रजनीश पांडेय ने बताया कि मृतक के सिर में काफी चोटें आई हैं अपने बहनोई को मारने वाला आरोपी युवक फरार है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: करंट की चपेट में आया छुट्टा पशु, तड़प-तड़प कर तोड़ा दम 

संबंधित समाचार