Video: बंदे की हैंडराइटिंग देख लोग रह गए दंग, बोले- कंप्यूटर को टक्कर दे रहा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो मिला है जिसे देखकर आपको सबकी हैंडराइटिंग कम लगने लगेंगी। इस बंदे ने हर अक्षर को इतनी खूबसूरती से कागज पर उतारा है कि देखने वाला वाह… वाह… करता रह जाए। तभी तो कुछ लोग कह रहे हैं कि बंदा कंप्यूटर को टक्कर दे रहा है। वैसे …

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो मिला है जिसे देखकर आपको सबकी हैंडराइटिंग कम लगने लगेंगी। इस बंदे ने हर अक्षर को इतनी खूबसूरती से कागज पर उतारा है कि देखने वाला वाह… वाह… करता रह जाए। तभी तो कुछ लोग कह रहे हैं कि बंदा कंप्यूटर को टक्कर दे रहा है। वैसे इस कला को कैलीग्राफी कहते हैं, जिसके तहत अक्षरों को बड़ा सजाकर लिखा जाता है। यह वीडियो ट्विटर यूजर @TansuYegen ने शेयर किया और लिखा कि यह सबूत है कि कैलीग्राफी क्यों आर्ट है।

इस 40 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स कॉपी पर इतने सुंदर तरीके से लिख रहा है कि मानो उसकी कलम से शब्द नहीं मोती निकल रहे हों।

ये भी पढ़ें : नौकरी के लिए अजब-गजब शर्त! कहीं चाहिए पतली कमर, कहीं Toilet की भी इजाजत नहीं

संबंधित समाचार