बरेली: एसएसपी कार्यालय में फरियादी की अधिकारी से नहीं होगी मुलाकात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। तीन पुलिस कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय में बड़ा बदलाव किया गया है। अब फरियादी सीधे अधिकारी से मुलाकात नहीं कर सकेंगे। फरियादी को अपनी बात कहने के लिए माइक व सीसी कैमरे का सहारा लेना पड़ेगा। इस बदलाव के पीछे कोरोना संक्रमण को फैलने से …

बरेली,अमृत विचार। तीन पुलिस कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय में बड़ा बदलाव किया गया है। अब फरियादी सीधे अधिकारी से मुलाकात नहीं कर सकेंगे। फरियादी को अपनी बात कहने के लिए माइक व सीसी कैमरे का सहारा लेना पड़ेगा। इस बदलाव के पीछे कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकना है।

शुक्रवार को बड़ी सतर्कता के साथ एसएसपी कार्यालय खुला। कार्यालय खुलने पर फरियादी भी पहुंचे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए फरियादियों की लाइन लगाई। इसके बाद एक-एक कर फरियादी अधिकारी से मिले। कार्यालय सुबह ही खुल गया था लेकिन कोई वरिष्ठ अधिकारी कार्यालय नहीं पहुंचे थे। तैनात स्टाफ ने 12 बजे तक अधिकारियों का इंतजार किया।

जब कोई नहीं पहुंचा तो प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ सतीश यादव ने फरियादियों की शिकायतें सुनना शुरू किया। दोपहर तक करीब 50 लोगों ने वहां पहुंचकर मामले की शिकायत की। अब आगे से एसएसपी ऑफिस में आने वाले लोगों को लाइन में खड़ा होकर ही अंदर जाना होगा। अब फरियादी अधिकारी से मुलाकात नहीं कर सकेंगे बल्कि सीसीटीवी और माइक के माध्यम से अपनी बात उन्हें बताएंगे। इससे कोरोना वायरस से बचा जा सकता है।

संबंधित समाचार