अयोध्या: भगवान के स्वरूपों को निहार आह्लादित हुए भक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। विजयदशमी के बाद अयोध्या नगर क्षेत्र में रामलीला समिति द्वारा भगवान श्रीराम की शोभायात्राएं निकाली गईं। भगवान के स्वरूपों को निहार भक्त आह्लादित होते रहे। गाजे-बाजे के साथ रामजी की निकली सवारी रामजी की लीला है न्यारी.. जैसे भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे। शोभायात्रा में भक्ति भाव से विभोर लोगों ने …

अमृत विचार, अयोध्या। विजयदशमी के बाद अयोध्या नगर क्षेत्र में रामलीला समिति द्वारा भगवान श्रीराम की शोभायात्राएं निकाली गईं। भगवान के स्वरूपों को निहार भक्त आह्लादित होते रहे। गाजे-बाजे के साथ रामजी की निकली सवारी रामजी की लीला है न्यारी.. जैसे भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे। शोभायात्रा में भक्ति भाव से विभोर लोगों ने कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया। भगवान की आरती उतारी गई। जगह-जगह भंडारे और प्रसाद का वितरण किया गया।

वहीं दूसरी तरफ श्री राम जानकी रामलीला कमेटी चौक बजाजा द्वारा लल्ली देवी परिसर में प्रभु श्री राम के भव्य राज्याभिषेक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त नवदीप रिनवा और उनकी पत्नी रितु रिणवा ने दीप प्रज्वलन करके राज्याभिषेक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रभु श्री राम का राजतिलक करके उनकी आरती उतारी। इस दौरान केंद्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, गगन जायसवाल और रामलीला कमेटी के संयोजक कन्हैया अग्रवाल आदि मौजूद रहे। वहीं केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति द्वारा रकाबगंज कमला नेहरू भवन के सामने सभी श्रीराम शोभायात्राओं का भव्य स्वागत करने के साथ प्रसाद वितरण किया गया।

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निकाली शोभायात्राएं

नगर में पांच रामलीला समितियों के द्वारा भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्राएं चौक कोठापार्चा रामलीला कमेटी, हैदरगंज, अशोकपुरम जप्ती, फतेहगंज व साहबगंज रामलीला कमेटी द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए मुस्लिम समाज द्वारा भी शोभा यात्रा का भव्य स्वागत ऋषि टोला तिराहे पर सादनाम खान के नेतृत्व में किया गया।

संबंधित समाचार