हल्द्वानी: दीपावली चैरिटी मेले में जमकर थिरकीं महिलाएं, हाथों में सजाई मेंहदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। इनरव्हील क्लब ऑफ शाइनिंग की ओर से नवाबी रोड स्थित बरात घर में दिवाली चैरिटी मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान सामूहिक नृत्य, सोलो नृत्य, करवा क्वीन, मेंहदी, एपण प्रतियोगिता, लकी ड्रा में महिलाओं ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। सिटी मजिस्टेट ऋचा सिंह ने दीप जलाकर मेले का शुभारंभ किया। क्लब की …

हल्द्वानी, अमृत विचार। इनरव्हील क्लब ऑफ शाइनिंग की ओर से नवाबी रोड स्थित बरात घर में दिवाली चैरिटी मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान सामूहिक नृत्य, सोलो नृत्य, करवा क्वीन, मेंहदी, एपण प्रतियोगिता, लकी ड्रा में महिलाओं ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया।

सिटी मजिस्टेट ऋचा सिंह ने दीप जलाकर मेले का शुभारंभ किया। क्लब की अध्यक्ष मीना रावत ने कहा कि मेले का उद्देश्य बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का संचालन गरिमा तिवारी, प्राची बिष्ट, कविता पाठक और निशा धौनी ने किया। इस मौके पर रेनू अधिकारी, नीलम शर्मा, मंजू पाठक, रेनू जोशी, विनिता जोशी, नमिता जोशी, इंदू आर्या, किरन त्रिपाठी, नीरु भट्ट, रेनू कार्की, जया जायसवाल, रश्मि कांडपाल, गीता तिवारी, ऋतु आदि रहे।

संबंधित समाचार