नहीं बनाऊंगी दाढ़ी-मूंछे, जो भी हूं..जैसी भी हूं..अच्छी हूं, ट्रोलर्स को मिला करारा जवाब
नई दिल्ली। हर दिन सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक फोटोज-वीडियोज वायरल होते रहते हैं। इस बीच एक महिला की फोटो जमकर वायरल हो रही है। जिसकी मर्दों की तरह दाढ़ी और मूंछे है। ये महिला को ट्रोलर्स जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 40 साल की एक महिला ने ट्रोलर्स करारा जवाब दिया है। …
नई दिल्ली। हर दिन सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक फोटोज-वीडियोज वायरल होते रहते हैं। इस बीच एक महिला की फोटो जमकर वायरल हो रही है। जिसकी मर्दों की तरह दाढ़ी और मूंछे है। ये महिला को ट्रोलर्स जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 40 साल की एक महिला ने ट्रोलर्स करारा जवाब दिया है। इस महिला का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें- Video: डॉगी की जबरदस्त एक्टिंग देख लोग बोले- इसे तो ऑस्कर मिलना चाहिए
उन्होंने कहा है कि वह कभी शेविंग नहीं करवाएंगी। लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं, इससे उन्हें अब कोई फर्क नहीं पड़ता। महिला ने दाढ़ी-मूंछ को अपनी पर्सनालिटी का हिस्सा मान लिया है।
रिपोर्टस के मुताबिक, महिला का नाम लारे पर्किंस है। पर्किंस अमेरिका के कैलिफोर्निया की रहने वाली हैं। उनके चेहरे पर मर्दों की तरह दाढ़ी-मूंछ उगती है। जिसके चलते लोग उन्हे ट्रोल करते हैं। लेकिन अब पर्किंस ने उन ट्रोल को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
ट्रोल को मुंहतोड़ जवाब
उन्होंने कहा कि महिलाओं की दाढ़ी-मूंछ सामान्य बात नहीं है, लेकिन अगर किसी महिला के यह है तो उसे भी सम्मान मिलना चाहिए। वह भी इसकी हकदार है। पर्किंस कहती हैं कि मैंने खुद से प्यार करना सीख लिया है। जो भी हूं, जैसी भी हूं, अच्छी हूं। किसी और को जज नहीं बनना चाहिए।
12 साल की उम्र में ही निकल आई थी दाढ़ी-मूंछ
लारे पर्किंस ने बताया कि बचपन में ही उन्हें Polycystic Ovary Syndrome डायग्नोस हुआ था। इसे आम भाषा में PCOS कहते हैं। इस बीमारी के चलते उनके चेहरे पर मर्दों की तरह दाढ़ी-मूंछ उगने लगी। Male Hormone Androgen के बढ़ने से बालों की ग्रोथ भी बढ़ गई।
इसे अपनी जिंदगी का मना हिस्सा
दाढ़ी-मूंछ निकलने के कारण बचपन से ही पर्किंस को काफी कुछ झेलना पड़ा। वो शर्मिंदगी महसूस करती थीं, लेकिन बाद में उन्होंने इसे अपनी जिंदगी का हिस्सा मान लिया और बिंदास जीवन जीना शुरू कर दिया। पर्किंस ने अपना अलग क्लोदिंग ब्रांड लॉन्च किया है। इसके जरिए वो अपनी ही तरह की महिलाओं एम्पावर करना चाहती हैं।
ये भी पढ़ें- Video: बंदे की हैंडराइटिंग देख लोग रह गए दंग, बोले- कंप्यूटर को टक्कर दे रहा
