लखनऊ : जालसाज ने न्यायिक अधिकारी की पत्नी से हड़पे 92 हजार
अमृत विचार, लखनऊ। साइबर ठग आए दिन लोगों से धोखाधड़ी कर उनकी जमा पूंजी हड़प लेते हैं। इसी कड़ी में साइबर ठग ने राजधानी में न्यायिक अधिकारी की पत्नी को व्हाट्सएप मैसेज 92 हजार रुपये हड़प लिए है। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित पक्ष ने विभूतिखंड कोतवाली में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करवाया …
अमृत विचार, लखनऊ। साइबर ठग आए दिन लोगों से धोखाधड़ी कर उनकी जमा पूंजी हड़प लेते हैं। इसी कड़ी में साइबर ठग ने राजधानी में न्यायिक अधिकारी की पत्नी को व्हाट्सएप मैसेज 92 हजार रुपये हड़प लिए है। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित पक्ष ने विभूतिखंड कोतवाली में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।
विभूतिखंड थानाक्षेत्र अन्तर्गत रोहतास प्रेसिडेन्सियल टावर निवासी रवि नाथ जिला जल है। उनकी सीमा ने बताया कि उनके एक रिश्तेदार यूएस में रहते हैं। बीते चार सितम्बर को उनके व्हाट्सएप पर मैसेज आया। भेजे गए व्हाट्स नम्बर पर जालसाज ने रिश्तेदार संजय गुप्ता की डीपी लगाई थी। इसके बाद जालसाज ने आर्थिक परेशानी का हवाला देते हुए उसने 92 हजार रुपये की मदद मांगी और एक अकांउट नंबर भेज दिया।
जालसाज के बहकावे में आकर उन्होंने भेजे गए नंबर पर रुपये ट्रांसफर कर दिए। रुपये भेजने के कुछ देर बाद दोबारा मैसेज कर 85 हजार मांगे गए। मांग बढ़ती देख शक होने पर संजय गुप्ता के छोटे भाई शोभित को फोन किया तो पता लगा संजय के नाम से कई लोगों को मैसेज भेज कर रुपये मांगे गए हैं। इंस्पेक्टर विभूतिखंड डॉ़ आशीष मिश्रा के मुताबिक तहरीर पर बीते मंगलवार को केस दर्ज कर जांच हो रही है।
यह भी पढ़ें:- लखनऊ : बेरोजगारों करता था ऐसे ठगी, गिरफ्त में आया जालसाज…जानें कौन है यह
