टनकपुर: भारत नेपाल सीमा पर बसे मडलक गांव में पारंपरिक मेले की तैयारी शुरू, भैय्या दूज पर उमड़ता है हुजूम
टनकपुर, अमृत विचार। जनपद चम्पावत के नेपाल सीमा से लगे मडलक गांव के मां भगवती मंदिर में भैया दूज को लगने वाले बग्वाली मेले को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। युवक मंगल दल के अध्यक्ष प्रदीप पांडेय, उपाध्यक्ष पंकज सिंह पुजारी, भास्कर पांडेय के नेतृत्व में युवा भव्य आयोजन में जुटे हुए हैं। शनिवार …
टनकपुर, अमृत विचार। जनपद चम्पावत के नेपाल सीमा से लगे मडलक गांव के मां भगवती मंदिर में भैया दूज को लगने वाले बग्वाली मेले को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। युवक मंगल दल के अध्यक्ष प्रदीप पांडेय, उपाध्यक्ष पंकज सिंह पुजारी, भास्कर पांडेय के नेतृत्व में युवा भव्य आयोजन में जुटे हुए हैं। शनिवार को युवाओं ने बैठक कर देवी मंदिर को सजाने संवारने और देवी रथ को आकर्षक रूप देने का निर्णय लिया।
बैठक में मेले के दौरान मद्यपान के सेवन को मेला क्षेत्र में निषेध करने और मेले को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए समितियों के गठन करने का निर्णय लिया। मेले के दौरान बगोटी में तीन दिनों के रात्रि जागरण और देवी आराधना के बाद भैया दूज को डोला बगोटी से देवी मंदिर मडलक के लिए प्रस्थान करेगा। भारत नेपाल सीमा पर मडलक में स्थित पुरातन भगवती मंदिर में हर वर्ष भैया दूज को विशाल पारंपरिक मेला लगता है।
मेले में सेल्ला गांव के जत्थे के बाद यहां के बगोटी, मजपीपल, मड़लक, और देवी मैत बुंगा से देवी के देवरथ निकलते हैं। यहां के बगोटी गांव का देवरथ रस्सों के सहारे कठिन पहाड़ी को पार करते हुए सबसे दूर से आता है। इसलिए युवक मंगल दल बगोटी द्वारा अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। बैठक में सतीश पांडेय, सुमित जोशी, राहुल पुजारी, शुभम पांडेय, पंकज राम, अमर राम, धीरज कुमार आदि युवा मौजूद रहे।
