रुद्रपुर: शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सुरजीत ग्रोवर मॉरीशस में सम्मानित हुआ
रुद्रपुर, अमृत विचार। डीपीएस, रुद्रपुर के चेयरमैन एवं जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के महासचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए विश्व हिंदी सचिवालय फिनिक्स, मारीशस में शिक्षा में उत्कृष्टता पुरस्कार-2022 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार मॉरीशस गणराज्य के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह, भारत की उच्चायुक्त, मॉरीशस नंदिनी सिंह, …
रुद्रपुर, अमृत विचार। डीपीएस, रुद्रपुर के चेयरमैन एवं जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के महासचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए विश्व हिंदी सचिवालय फिनिक्स, मारीशस में शिक्षा में उत्कृष्टता पुरस्कार-2022 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार मॉरीशस गणराज्य के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह, भारत की उच्चायुक्त, मॉरीशस नंदिनी सिंह, उप-प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री लीला देवी एवं विदेश मंत्री एलन गानू द्वारा दिया गया।
अपनी दूरदर्शिता एवं नवाचार से उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने उच्च स्तरीय शिक्षा के साथ विभिन्न खेलों की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन एवं उनमें विद्यार्थियों की सहभागिता के लिए सदैव प्रयास किये हैं। डीपीएस-रुद्रपुर एवं जेसीज पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य , समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उनकी विशिष्ट उपलब्धि पर बधाई शुभकामनाएं दीं।
