बरेली: व्हाट्सएप पर ऑनलाइन दिखता है मनमोहन पर नहीं मिलती लोकेशन, कई जगह दबिश दे चुकी है पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 बरेली, अमृत विचार। आईवीआरआई पुल पर सास की कार से टक्कर मारकर हत्या करने वाला दामाद घटना के 13 दिन बाद भी पुलिस के हाथ नहीं आया है। पुलिस लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही है लेकिन उसकी लोकेशन पुलिस को नहीं मिल रही है। जबकि वह व्हाट्सएप पर ऑनलाइन नजर आ रहा है। …

 बरेली, अमृत विचार। आईवीआरआई पुल पर सास की कार से टक्कर मारकर हत्या करने वाला दामाद घटना के 13 दिन बाद भी पुलिस के हाथ नहीं आया है। पुलिस लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही है लेकिन उसकी लोकेशन पुलिस को नहीं मिल रही है। जबकि वह व्हाट्सएप पर ऑनलाइन नजर आ रहा है। चाहबाई निवासी मोनी ने इज्जतनगर स्थित एयरफोर्स रोड निवासी मनमोहन प्रेम विवाह किया था।

ये भी पढ़ें – बरेली: धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में पार्षद गिरफ्तार, चार दिन पहले दर्ज हुई थी रिपोर्ट

इसके बाद पति पत्नी में विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे पर मुकदमे दर्ज कराए थे। इसी विवाद के चलते 25 सितंबर को मनमोहन ने सास और ससुर की बाइक पर आईवीआरआई पुल पर टक्कर मार दी। इससे उसकी सास नीलम की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने मोनी की शिकायत पर मनमोहन उसकी प्रेमिका पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहे हैं। अब पुलिस को मनमोहन व्हाट्सएप पर ऑनलाइन तो दिखता है लेकिन उसकी लोकेशन पुलिस को नहीं मिल रही है। मनमोहन की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार सीतापुर, मुरादबाद, दिल्ली के साथ कई जगहों पर दबिश दे चुकी है।

फरार चल रहे मनमोहन और सहयोगी की तलाश में दबिश दी जा रही है। हालांकि रात तक उसका पता नहीं लग सका था। – दयाशंकर, इंस्पेक्टर इज्जतनगर

ये भी पढ़ें – बरेली: एडीजी बोले- घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले को मिलेगा गुड सेमेरिटन पुरस्कार

संबंधित समाचार