बरेली: चित्रांश सम्मान समारोह का हुआ आयोजन आयोजन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा की ओर से शनिवार को चित्रांश सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि भाजपा नेता अनिल कुमार एडवोकेट और विशिष्ट अतिथि डा. मनोज कुमार ने दीप प्रज्वलित किया। चित्रांश महासभा द्वारा मेगा सदस्यता अभियान के तहत 400 सक्रिय सदस्य बनाए गए। संचालन प्रदीप सक्सेना व विकास चित्रांश ने …

बरेली, अमृत विचार। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा की ओर से शनिवार को चित्रांश सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि भाजपा नेता अनिल कुमार एडवोकेट और विशिष्ट अतिथि डा. मनोज कुमार ने दीप प्रज्वलित किया। चित्रांश महासभा द्वारा मेगा सदस्यता अभियान के तहत 400 सक्रिय सदस्य बनाए गए। संचालन प्रदीप सक्सेना व विकास चित्रांश ने किया।

इस मौके पर अनिल कुमार एडवोकेट ने कहा कि चित्रांश महासभा विगत 18 वर्षों से चित्रांश समाज को एकजुट करने का प्रयास कर रही है। डा. मनोज कुमार ने कहा कि चित्रांश महासभा विगत काफी समय से समाज के हितार्थ कार्य कर रही है। उन्होंने जिला अध्यक्ष राकेश सक्सेना के कार्यों की प्रशंसा की। जिलाध्यक्ष राकेश सक्सेना ने बताया कि चित्रांश महासभा द्वारा अभियान के अंतर्गत कुछ ही दिनों के अंदर 400 सक्रिय सदस्य बनाए गए हैं।

रिंकेश चौरसिया, मनोज सक्सेना, रवि जौहरी, प्रतिभा जौहरी, संदीप सक्सेना, पंकज सक्सेना, कमलेश सक्सेना, सभासद दीपक सक्सेना, सभासद उदित सक्सेना, ममता जौहरी, पूनम सक्सेना, विवेक चित्रांश, पूनम सक्सेना, नीलम रानी, शिखा, मीनाक्षी, सीमा, नेहा, शिवांगी, प्रतिमा विसरिया आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें – बरेली: रेडियोथेरेपी की विधियों और मात्रा पर सर्वमान्य राय बनानी जरूरी

संबंधित समाचार