आज का राशिफल: 11 जुलाई 2020
मेष- व्यय आय से अधिक रहेगा। व्यर्थ के धन खर्च से बचें व्यर्थ के वाद विवाद से बचें अन्यथा आपके घर का वातावरण प्रभावित हो सकता है। आपके स्वास्थ्य व निवेश कार्य के लिए शुभ नहीं रहेगा। वृष- आय व व्यय समान रहेगा। आय और व्यापार के लिए समान्य रहेगा। लंबी यात्रा रद्द होगी।यदि आप …
मेष- व्यय आय से अधिक रहेगा। व्यर्थ के धन खर्च से बचें व्यर्थ के वाद विवाद से बचें अन्यथा आपके घर का वातावरण प्रभावित हो सकता है। आपके स्वास्थ्य व निवेश कार्य के लिए शुभ नहीं रहेगा।
वृष- आय व व्यय समान रहेगा। आय और व्यापार के लिए समान्य रहेगा। लंबी यात्रा रद्द होगी।यदि आप घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित रखें।
मिथुन- आपकी कार्य स्थिति में सुधार चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। अपनी माता के स्वास्थ्य का समुचित रूप से ध्यान रखें। जीवनसाथी के नाम पर संपति प्राप्त हो सकती है। अपने कार्य में व्यस्त रहेगे
कर्क- दिन शुभ रहेगा। भाग्य साथ देगा। जीवनसाथी से संबंध बिगड़ सकते हैं। सावधान रहें। संतान से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन कुछ मानसिक परेशानी रहेगी।
सिंह- वाहन चलाते हुए, सड़क पर चलते हुए सतर्कता बरतें। निवेश के लिए शुभ नहीं है। तनाव रह सकता है। वाद विवाद से बचें। अशुभ समाचार से निराशा हो सकती है।
कन्या- आज जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। पढ़ाई के लिए दिन अनुकूल है। उन्नति प्राप्त होने के आसार हैं। पूंजी को बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ है। परंतु सट्टे के लिए शुभ नहीं है।
तुला- आज का दिन विद्या में सफलता प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ है। नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्म विश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृश्चिक- पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे। व्यापारी लोग अपने व्यापार में उन्नति के उद्देश्य से किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे। खिलाड़ी लोग अपने खेल में अपने श्रेष्ठतम प्रदर्शन के लिए सम्मान या पदक प्राप्त करेंगे।
धनु- आज के दिन आप अपने तनाव और समस्याओं से निजात पा लेंगे। पारिवारिक उत्सव में भाग ले सकते हैं। माता पिता से धन प्राप्त कर सकते हैं। आपकी जमा पूंजी में वृद्धि के लिए आज का दिन उत्तम है।
मकर- आपके द्वारा लिया गया एक कठिन निर्णय आपसे कड़ी मेहनत करवाएगा। आपको धन कठिन मेहनत से ही प्राप्त होगा। संतान से भी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
कुंभ- आज आप जोश और हिम्मत से कुछ असाधारण कार्यों में अपना हाथ डालेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। वाहन खरीदने की योजना स्थगित कर दें। संबंध जीवन साथी से संबंध तनावग्रस्त हो सकते हैं।
मीन- आज सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। लाभ होने की संभावनाएं हैं। यह समय सट्टे में निवेश करने के लिए शुभ है। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।
