बरेली: बारिश से एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक, ट्रेनों के इंतजार में परेशान होते रहे यात्री
बरेली, अमृत विचार। बारिश की वजह से ट्रेनों की रफ्तार भी थम गई है। एक दर्जन के आसपास ट्रेनें कई-कई घंटे की देरी से बरेली जंक्शन पर पहुंचीं। जिससे यात्री परेशान हुए और ट्विटर पर शिकायत की।यात्री बार-बार पूछताछ केंद्र पर ट्रेनें के आने की अपडेट लेते रहे। वहीं कई यात्री ऑनलाइन ट्रेन का स्टेटस …
बरेली, अमृत विचार। बारिश की वजह से ट्रेनों की रफ्तार भी थम गई है। एक दर्जन के आसपास ट्रेनें कई-कई घंटे की देरी से बरेली जंक्शन पर पहुंचीं। जिससे यात्री परेशान हुए और ट्विटर पर शिकायत की।यात्री बार-बार पूछताछ केंद्र पर ट्रेनें के आने की अपडेट लेते रहे। वहीं कई यात्री ऑनलाइन ट्रेन का स्टेटस देखने के बाद ही घरों से निकले।
देरी से पहुंचने वाली ट्रेनों में दून एक्सप्रेस, कोलकाता एक्सप्रेस, गरीबरथ एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं। 13009 हावड़ा-योगनगरी ऋषिकेश दून एक्सप्रेस 2 घंटा 56 मिनट, 12232 चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस 1 घंटा, 13152 सियालदह एक्सप्रेस 1 घंटा, 15910 अवध असम एक्सप्रेस 2 घंटे, 12204 अमृतसर सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस 1 घंटा,
15128काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 1 घंटा 45 मिनट, 15654 अमरनाथ एक्सप्रेस 1 घंटा 13 मिनट, 13151 सियालदह एक्सप्रेस 1 घंटा, 14649 सरयू यमुना एक्सप्रेस 3 घंटा 25 मिनट, 13429 मालदा टाउन आनंद विहार एक्सप्रेस 1 घंटा 16 मिनट, 15005 राप्ती गंगा एक्सप्रेस 1 घंटा 20 मिनट, 15715 गरीब नवाज एक्सप्रेस 1 घंटा 27 मिनट, 20503 राजधानी एक्सप्रेस 48 मिनट की देरी से बरेली जंक्शन पर पहुंची।
ये भी पढ़ें – बरेली: व्हाट्सएप पर ऑनलाइन दिखता है मनमोहन पर नहीं मिलती लोकेशन, कई जगह दबिश दे चुकी है पुलिस
