अयोध्या: विसर्जन के दिन कमर में मां की मूर्ति बांध की थी खुशबू ने आत्महत्या?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार/अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर के पास शारदा सहायक नहर के बैराज में शुक्रवार को मिली 22 वर्षीय युवती खुशबू के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस के अनुसार युवती ने दुपट्टे में दुर्गा मां की मूर्ति और चुनरी कमर में बांधकर कूदकर आत्महत्या की …

पूराबाजार/अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर के पास शारदा सहायक नहर के बैराज में शुक्रवार को मिली 22 वर्षीय युवती खुशबू के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस के अनुसार युवती ने दुपट्टे में दुर्गा मां की मूर्ति और चुनरी कमर में बांधकर कूदकर आत्महत्या की थी।

रौनाही थाना क्षेत्र के खिरौनी गांव निवासी गंगाराम की 22 वर्षीय पुत्री खुशबू चार अक्टूबर को घर से दुर्गा पूजा के लिए निकली थी और वापस नहीं लौटी। पिता गंगाराम ने रौनाही थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 7 अक्टूबर को पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव के पास शारदा सहायक नहर के बैराज में उसका शव मिला था। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।

थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि मां दुर्गा की मूर्ति और चुनरी कमर में बंधी होने से प्रतीत होता है कि उसने नहर में कूदकर आत्महत्या की थी। उन्होंने बताया कि फिलहाल रौनाही थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। वहां की पुलिस अन्य तथ्यों पर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:-आत्महत्या : मां की डांट से नाराज युवक ने लगाया फंदा

संबंधित समाचार