T20 World Cup : ‘मैंने अपने दिल को फॉलो किया’, वर्ल्डकप से पहले ऑस्ट्रेलिया पहुंचीं उर्वशी रौतेला तो फैंस ने लिए मजे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। टी-20 वर्ल्डकप के लिए कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है और पर्थ में प्रैक्टिस कर रही है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें पोस्ट कर जानकारी दी है कि वह ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई हैं। तस्वीर में उर्वशी फ्लाइट में बैठी हुई दिखाई …

नई दिल्ली। टी-20 वर्ल्डकप के लिए कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है और पर्थ में प्रैक्टिस कर रही है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें पोस्ट कर जानकारी दी है कि वह ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई हैं। तस्वीर में उर्वशी फ्लाइट में बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा- ‘मैंने अपने दिल को फॉलो किया और यह मुझे ऑस्ट्रेलिया ले आया। ‘उन्होंने एक और पोस्ट शेयर कर लिखा कि ‘ऑस्ट्रेलिया में और इसलिए रोमांच शुरू होता है।’ अब सोशल मीडिया पर उर्वशी की यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। कई लोग उर्वशी के जाने को ऋषभ पंत से जोड़ रहे हैं।

फैंस सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि ऋषभ पंत का करियर तो खराब हो गया, क्योंकि ये फिर यहां पहुंच गई। इसके अलावा भी कई तरह के मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक यूजर ने उनके तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘हमारे पास अभी भी कुछ हफ्ते हैं, क्या हम वर्ल्ड कप को कहीं और शिफ्ट कर सकते हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘दीदी ने छोटू भैया का पीछा नहीं छोड़ा।’

बता दें कि, इससे पहले उर्वशी ने चार तारीख को एक वीडियो शेयर किया था। उसी दिन ऋषभ पंत का जन्मदिन था। उस वीडियो में वह फ्लाइंग किस दे रही हैं। उन्होंने कैप्शन में हैप्पी बर्थडे लिखा था। ऐसे में फैंस ने इस पोस्ट को ऋषभ पंत से जोड़ लिया था।

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर।

ये भी पढ़ें : राफेल नडाल पहली बार बने पिता, वाइफ मारिया पेरेलो ने बेटे को दिया जन्म

 

संबंधित समाचार