मुरादाबाद : दो राजकीय इंटर कॉलेजों में बनेगी अटल टिंकरिंग लैब, इतने लाख रुपये होंगे खर्च

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। विद्यार्थियों की वैज्ञानिक प्रतिभा को निखारने उपकरणों के जरिए प्रैक्टिकल ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत है। इसी कड़ी में इनोवेशन मिशन के तहत जिले के दो राजकीय इंटर कॉलेज में अटल टिंकरिंग प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। जिले में 38 राजकीय इंटर कॉलेज का संचालन हो रहा है। इसमें पांच …

मुरादाबाद,अमृत विचार। विद्यार्थियों की वैज्ञानिक प्रतिभा को निखारने उपकरणों के जरिए प्रैक्टिकल ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत है। इसी कड़ी में इनोवेशन मिशन के तहत जिले के दो राजकीय इंटर कॉलेज में अटल टिंकरिंग प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी।

जिले में 38 राजकीय इंटर कॉलेज का संचालन हो रहा है। इसमें पांच राजकीय विद्यालयों में कोई प्रयोगशाला नहीं है। इसके अलावा अन्य विद्यालयों में प्रयोगशाला प्रयोगशालाओं की हालत खस्ता बनी हुई है। जिसके कारण की विद्यार्थी प्रैक्टिकल नहीं कर पाते है। ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज ठाकुरद्वारा और राजकीय इंटर कॉलेज भोजपुर का अटल टिंकरिंग प्रयोगशालाओं के लिए चयन किया गया है। इसके तहत प्रत्येक स्कूल में प्रयोगशालाएं बनेंगी। सरकार की ओर से प्रत्येक स्कूल को 14 लाख 25 जहर की राशि जारी की गई है। यह राशि प्रयोगशाला निर्माण पर खर्च होगी।

14 लाख 25 हजार प्रति लैब पर होगा खर्च

अधिकारी की मानें तो अटल टिंकरिंग लैब पर कुल 57 लाख रुपये खर्च किये जाएंगे। इसमें प्रति लैब 14 लाख , 25 हजार का एस्टिमेट तैयार किया गया है। ठाकुरद्वारा में भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान की तीन लैब स्थापित होंगी, जबकि भोजपुर में एक होगी।

यह है अटल टिंकरिंग लैब

  • बच्चों को कुछ नया करने के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से स्कूलों में निति आयोग द्वारा ‘अटल टिंकरिंग लैब’ तैयार जा रहा है।
  • अटल टिंकरिंग लैब अटल इनोवेशन मिशन का हिस्सा है। जिससे स्कूली छात्रों में नवीनीकरण और उद्यमिता के भाव को उजागर किया जा सके।
  • ये लैब छठी से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों में बनाई जाएंगी।

ठाकुरद्वारा व भोजपुर में अटल टिंकरिंग प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। इसके लिए बजट का प्रावधान हो गया है। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में आसानी रहेगी।-डॉ .अरुण कुमार दुबे, जिला विद्यालय निरीक्षक

ये भी पढ़ें : यूपी बोर्ड : नौवीं-12वीं के विद्यार्थियों की नामावली का संकलन 11 अक्टूबर से होगा शुरू

संबंधित समाचार