बकरी के गुम हो जाने पर विवाद, किसान की गोली मार कर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोयंबटूर/तमिलनाडु। कोयंबटूर जिले के मेट्टुपालयम के पास रविवार को कुछ बकरियों के गुम हो जाने पर हुए विवाद के बाद 58 वर्षीय एक किसान की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, चिन्नासामी की कुछ बकरियां शनिवार शाम यहां पास के मंधाराइक्कडु इलाके में उसके …

कोयंबटूर/तमिलनाडु। कोयंबटूर जिले के मेट्टुपालयम के पास रविवार को कुछ बकरियों के गुम हो जाने पर हुए विवाद के बाद 58 वर्षीय एक किसान की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, चिन्नासामी की कुछ बकरियां शनिवार शाम यहां पास के मंधाराइक्कडु इलाके में उसके खेत से लापता हो गई थी, इसलिए उसने शिकायत दर्ज कराई थी।

ये भी पढ़ें- नीतीश पर PK का तंज, ‘कहना कुछ चाहते हैं और बोलते कुछ हैं, उम्र का असर दिख रहा…’

चिन्नासामी के एक रिश्तेदार ने रंजीत कुमार नाम के व्यक्ति पर संदेह जताते हुए पुलिस को बताया था कि वह गांव से बकरियों को उठा ले गया था। पुलिस ने बताया, चिन्नासामी ने रंजीत को अपने घर की तरफ आते देख कर उससे झगड़ा करना शुरू कर दिया। हालांकि, रंजीत ने दावा किया कि उसने बकरियां नहीं चुराई है, लेकिन चिन्नासामी ने उसे पीटना शुरू कर दिया।

उन्होंने बताया कि रंजीत उस समय वहां से चला गया और देर रात देशी कट्टे के साथ लौटा और चिन्नासामी पर कथित तौर पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उक्त घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस में इस संबंध में एक शिकायत दर्ज कराई थी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने रंजीत को गिरफ्तार कर उसके पासे से हथियार जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- Video: ‘मुसलमान कंडोम सबसे ज्यादा इस्तेमाल कर रहे’,जनसंख्या पर भागवत को ओवैसी का जवाब

संबंधित समाचार