चंपावत: मौसम विभाग से 12 अक्टूबर तक जारी हुआ यलो अलर्ट, आज स्कूल रहेंगे बंद
चंपावत, अमृत विचार। मौसम विभाग ने 12 अक्टूबर तक यलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को नैनीताल, चंपावत जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश तो अन्य जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा तीव्र बौछार की संभावना है। मंगलवार और बुधवार को भी मौसम इसी तरह का बने रहने के आसार हैं। वहीं, …
चंपावत, अमृत विचार। मौसम विभाग ने 12 अक्टूबर तक यलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को नैनीताल, चंपावत जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश तो अन्य जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा तीव्र बौछार की संभावना है।
मंगलवार और बुधवार को भी मौसम इसी तरह का बने रहने के आसार हैं। वहीं, जिलाधिकारी चंपावत नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए सोमवार को जिले के कक्षा 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया गया है। जिले में कई मार्ग बाधित चल रहे हैं तो कुछ आवासीय भवनों को भी क्षति पहुंची है।
इधर, नैनीताल जिले में भी सभी स्कूलों में 10 अक्टूबर को अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने की ओर से जारी आदेश में 10 अक्टूबर को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे तथा प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापक, समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल एवं अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों, कार्यालयों में उपस्थित रहने के आदेश दिए है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का अनुपालन न करने पर सम्बन्धित विद्यालय व संस्थान के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
