यात्रीगण ध्यान दें: 10 से 15 अक्टूबर के बीच टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस और टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस रहेगी शॉर्ट टर्मिनेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल पर शक्तिनगर एवं कृष्ण शिला स्टेशनों पर दोहरीकरण कार्य के चलते प्री नॉन-इंटरलॉक, नॉन-इंटरलॉक तथा इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य किये जाने के कारण विभिन्न गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन किया गया है। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि टनकपुर से 10, 12 एवं 14 अक्टूबर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल पर शक्तिनगर एवं कृष्ण शिला स्टेशनों पर दोहरीकरण कार्य के चलते प्री नॉन-इंटरलॉक, नॉन-इंटरलॉक तथा इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य किये जाने के कारण विभिन्न गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन किया गया है।

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि टनकपुर से 10, 12 एवं 14 अक्टूबर को प्रस्थान करने वाली टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस (15074) चोपन स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट की जायेगी। वहीं टनकपुर से 09, 11 एवं 13 अक्टूबर को प्रस्थान करने वाली टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस (15076) चोपन स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट की जायेगी।

वहीं, सिंगरौली से 11, 13 एवं 15 अक्टूबर को प्रस्थान करने वाली सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस (15073) सिंगरौली स्टेशन के स्थान पर चोपन स्टेशन से चलायी जायेगी। और शक्तिनगर से 10, 12 एवं 14 अक्टूबर को प्रस्थान करने वाली शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस (15075 ) शक्तिनगर स्टेशन के स्थान पर चोपन स्टेशन से चलायी जायेगी।

संबंधित समाचार